Samsung ने लॉन्च किया नया स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से है लैस

Samsung ने सोमवार को अपना नया Bespoke फ्रीज़ लॉन्च किया, जो 4-door रेफ्रिजरेटर है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट के लॉन्च की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।

Samsung ने लॉन्च किया नया स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से है लैस

Samsung का Bespoke फ्रिज AI और IoT फीचर्स से लैस आता है

ख़ास बातें
  • Samsung ने नया स्मार्ट फ्रिज लॉन्च किया है
  • नया रेफ्रिजरेटर AI और IoT फीचर्स को सपोर्ट करता है
  • फूड मैनेजमेंट से लेकर मनोरंजन तक का रखता है ख्याल
विज्ञापन
Samsung ने अपनी Bespoke लाइफस्टाइल और किचन अप्लायंसेस लाइनअप में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने सोमवार को इस लाइनअप में नया रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) लॉन्च करने की घोषणा की। नए फ्रीज की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा बड़ा स्मार्ट डिस्प्ले है, जो कई कामों को स्मार्ट तरीके से आसान बनाने में मदद करता है। किचन में मनोरंजन के साथ-साथ यह ग्रॉसरी से संबंधित लिस्ट बनाने और वीडियो कॉलिंग जैसे काम करने में सक्षम है। इसे कई डिवाइस के साथ एक-साथ कनेक्ट और सिंक किया जा सकता है।

Samsung ने सोमवार को अपना नया Bespoke फ्रीज़ लॉन्च किया, जो 4-door रेफ्रिजरेटर है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट के लॉन्च की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। नया रेफ्रिजरेटर फिलहाल कंपनी की घरेलू मार्केट यानी दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुआ है। इसे दो कैपेसिटी में पेश किया गया है, पहला 824L और दूसरा 854L कैपेसिटी। दोनों की कीमत क्रमश:  3.59 मिलियन वॉन (लगभग 2.35 लाख रुपये) और 5.42 मिलियन वॉन (लगभग 3.55 लाख रुपये) है। नया फ्रिज 23 कलर ऑप्शन के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें,  तो Bespoke Family Hub रेफ्रिजरेटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी वजह से फूड मैनेजमेंट, फैमिली कम्युनिकेशन, मनोरंजन और स्मार्ट होम जैसे काम आसान बन जाते हैं। रेफ्रिजरेटर 'फूड AI' तकनीक से भी लैस आता है, जो फूड को मैनेज करने के साथ यूज़र को आहार से संबंधित सलाह भी देती है। यह फ्रिज में रखे सभी सामान को पहचानता है और उन्हें "फूड लिस्ट" में जोड़ता है, जिससे यूज़र के लिए याद रखना आसान हो जाता है कि फ्रिज के अंदर क्या सामान रखा है।

क्योंकि इसमें IoT का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए यह घर में मौजूद सैमसंग के डायरेक्ट-फायर्ड ओवन और माइक्रोवेव को चुने हुए सामान के हिसाब से खुद कुकिंग मोड, तापमान और टाइम जैसे पैरामीटर भेज देता है। यह घर के हर एक सदस्य के फोन से सिंक हो सकता है, जिससे आप एक-दूसरे के फोन पर फ्रिज में बचे या खत्म होने वाले सामान की जानकारी भेज सकते हैं। फ्रिज में लगी हुई स्मार्ट डिस्प्ले के जरिए आप लिस्ट में सामान जोड़ सकते हैं और वह लिस्ट अपने आप अन्य यूज़र्स के फोन में अपडेट हो जएगी। बड़े डिस्प्ले में आप फोटो और वीडियो भी देख सकते हैं या मीडिया फाइल्स को स्लाइड शो की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung refrigerator
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »