Samsung ने 75, 65 और 55 इंच वाले नए Frame-Disney100 Edition TV किए लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 55, 65, और 75 इंच डिस्प्ले ऑप्शन मिल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 14:56 IST
ख़ास बातें
  • यह देखने में फोटो फ्रेम जैसा डिजाइन कैरी करता है।
  • यह एक 4K QLED TV है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • टीवी में HDR 10+ का सपोर्ट है और Quantum 4K प्रोसेसर लगा है।

Frame Disney100 Edition TV तीन डिस्प्ले साइज में आता है जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने 55, 65, और 75 इंच में नया Frame-Disney100 Edition TV लॉन्च किया है। स्मार्ट TV की खास बात ये है कि इसे कंपनी ने Disney के साथ भागीदारी में इसकी 100वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया है। Disney अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है और Samsung Frame-Disney100 Edition टीवी इसके लिए एक ट्रीट के तौर पर पेश किया गया है। टीवी को लिमिटिड यूनिट्स में उपलब्ध बताया गया है। यह एक 4K QLED TV है जिसमें कई स्पेशल फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Samsung Frame Disney100 Edition TV price

Frame Disney100 Edition TV तीन डिस्प्ले साइज में आता है जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल हैं। 55 इंच मॉडल की कीमत 1,699 डॉलर (1,40,435 रुपये) है। जबकि 65 इंच मॉडल की कीमत 2,199 डॉलर (1,81,763 रुपये) है। लाइनअप में टॉप मॉडल 75 इंच का है जिसकी कीमत 3,199 डॉलर (2,64,421) बताई गई है। इसे  Samsung Official Website से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Samsung Frame Disney100 Edition TV specifications

सैमसंग फ्रेम डिज्नी100 एडिशन टीवी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 55, 65, और 75 इंच डिस्प्ले ऑप्शन मिल जाता है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह देखने में फोटो फ्रेम जैसा डिजाइन कैरी करता है। यह लिमिटिड एडिशन में पेश किया है। यह एक 4K QLED TV है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में HDR 10+ का सपोर्ट है और Quantum 4K प्रोसेसर लगा है। साउंड की बात करें तो इसमें 2 चैनल 40W स्पीकर मिल जाते हैं। 

इसके खास फीचर्स की बात करें तो इसमें डिज्नी की पॉपुलर स्टोरीज में से 100 आर्ट पीस दिए गए हैं। डिज़्नी100 लोगो के साथ यादगार के रूप में प्लैटिनम बेज़ल मिलते हैं। साथ में डिज्नी मिकी माउस प्रेरित सोलर सेल रिमोट भी मिलता है। टीवी में मैटे फिनिश डिस्प्ले है। इसका वॉल माउंट इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह दीवार पर एक फोटो फ्रेम की तरह नजर आता है। इस पर डिजिटल आर्ट वर्क भी किया जा सकता है जिसके बाद यह असल फोटो फ्रेम की तरह लगा हुआ दिखता है। 
Advertisement

टीवी के साथ मिल रहे 100 आर्टवर्क को सैमसंग आर्ट स्टोर से लिया जा सकता है। टीवी के साथ Walt Disney Animation Studios, Pixar Animation Studios, Marvel, Lucasfilm और National Geographic की ओर से कंटेंट मिलता है। रिमोट का डिजाइन ब्लैक एंड व्हाइट कलर में दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.