43 इंच की डिस्प्ले के साथ Samsung Crystal 4K Neo TV लॉन्च, गेमिंग और एंटरनेटमेंट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस

Samsung Crystal 4K Neo TV में Dolby Digital Plus के साथ 20W स्पीकर्स दिए गए हैं। यह टीवी स्मार्ट एडेप्टिव साउंड फीचर के साथ आता है जो कि कंटेंट के हिसाब से साउंड आउटपुट को एडजेस्ट करने का दावा करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2022 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Crystal 4K Neo TV की कीमत 35,990 रुपये है।
  • Samsung Crystal 4K Neo TV में 43 इंच की Ultra-HD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Crystal 4K Neo TV में Dolby Digital Plus के साथ 20W स्पीकर्स हैं।

Samsung Crystal 4K Neo TV में 43 इंच की Ultra-HD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Samsung Crystal 4K Neo TV को भारतीय बाजार में सोमवार को लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्ट टीवी 43 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है और HDR10+ को सपोर्ट करता है और साथ में इन बिल्ट वॉयस एसिस्टेंट दिया गया है। इसके अलावा Crystal 4K Neo TV में बैजल लेस डिजाइन और  HDMI पोर्ट और USB पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। Samsung यह भी दावा करती है कि यह स्मार्ट टीवी बेहतर फ्रेम ट्रांसिशन और लो लेटेंसी प्रदान करता है। टीवी में एक्स्ट्रा तौर पर एक अलग से पीसी मोड शामिल है, जिसेस यूजर्स क्लाउड से डॉक्यूमेंट बना सकते हैं।
 

Samsung Crystal 4K Neo TV की कीमत


Samsung Crystal 4K Neo TV की कीमत 35,990 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह TV Amazon, Flipkart और Samsung Shop वेबसाइट से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Amazon से Samsung Crystal 4K Neo TV खरीदने वाले ग्राहकों को 1 साल का कॉम्प्लीमेंट्री Amazon Prime दिया जाएगा। इसी प्रकार Flipkart Disney+ Hotstar के लिए 1 साल की मेंबरशिप के साथ टीवी की पेशकश करेगा। टीवी को SBI और HDFC Bank बैंक समेत बैंकों से 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी उपलब्ध है।
 

Samsung Crystal 4K Neo TV के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Crystal 4K Neo TV में 43 इंच की Ultra-HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3,840x2,160 पिक्सल है और यह HDR10+ को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिस्प्ले में UHD डिमिंग और  बिलियन ट्रू कलर्स प्रदान करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 1.5GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Tizen पर काम करता है।
Advertisement

साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें Dolby Digital Plus के साथ 20W स्पीकर्स दिए गए हैं। यह टीवी स्मार्ट एडेप्टिव साउंड फीचर के साथ आता है जो कि कंटेंट के हिसाब से साउंड आउटपुट को एडजेस्ट करने का दावा करता है। इसके अलावा इसमें प्रीलोडेड म्यूजिक प्लेयर दिया गया है जो कि प्लेलिस्ट को सपोर्ट करता है। हालांकि यह टीवी Gaana ऐप से म्यूजिक एक्सेस भी प्रदान करता है। गेमिंग के लिए इसमें ऑटो गेम मोड और मोशन एक्सेलेरेटर दिया गया है। फीचर्स फास्टर फ्रेम ट्रांजिशन और लो लेटेंसी प्रदान करने में मदद करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 HDMI पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस टीवी के साथ एक रिमोट भी बंडल किया गया है जो कि ब्लूटूथ और इंफार्रेड (IR) कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

963.1mm x 562.4mm x 77.5mm

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Tizen

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.