यूक्रेन पर हमले का असर : नेटफ्लिक्स ने रूस में अपने प्रोजेक्‍ट्स पर लगाई रोक

यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूस को फिल्म और TV उद्योग में बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 16:09 IST
ख़ास बातें
  • चार रूसी भाषाओं की सीरीज का काम प्रोडक्‍शन स्‍टेज में था
  • रूसी सर्विस में किसी स्‍टेट-रन चैनल को शामिल करने से भी इनकार
  • नेटफ्लिक्स ने अक्टूबर 2020 में रूस में अपनी सर्विस शुरू की थी

इस हफ्ते की शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में उसकी रूसी सर्विस में किसी स्‍टेट-रन चैनल को शामिल करने की योजना नहीं है।

रूस और यूक्रेन के सबीच छिड़ी जंग का असर रूस की अर्थव्‍यवस्‍था पर दिखाई दे रहा है। तमाम कंपनियों ने रूस में अपने ऑपरेशंस को रोक दिया है। अब नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भी रूस में भविष्‍य के अपने सभी प्रोजेक्‍ट्स और अधिग्रहणों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, चार रूसी भाषाओं की सीरीज का काम प्रोडक्‍शन और पोस्‍ट-प्रोडक्‍शन स्‍टेज में था। इनमें डिटेक्टिव ड्रामा, जाटो भी शामिल है। यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूस को फिल्म और TV उद्योग में बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल ने भी मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा था कि जब तक यूक्रेन संघर्ष समाप्त नहीं हो जाता है, वह 2022 कान्‍स फेस्टिवल में रूस के ऑफ‍िशियल डेलिगेशन पर बैन लगाएगा।

इस हफ्ते की शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में उसकी रूसी सर्विस में किसी स्‍टेट-रन चैनल को शामिल करने की योजना नहीं है। कंपनी के प्रवक्‍ता ने अपने बयान में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा था कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए इन चैनलों को अपनी सर्विस में जोड़ने की हमारी कोई योजना नहीं है।
Advertisement

नेटफ्लिक्स ने अक्टूबर 2020 में रूस में अपनी सर्विस शुरू की थी। नए नियमों के मुताबिक, एक लाख से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स वालीं ऑडियो-विजुअल सर्विस को उसके प्‍लेटफॉर्म पर 20 फ्री टू एयर न्‍यूज, स्‍पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट चैनल्‍स को डिस्‍ट्रीब्‍यूट करना होगा। नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता ने इस पर फ‍िलहाल कोई टिप्‍पणी नहीं की है। यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि नेटफ्लिक्स के फैसले से यह सर्विस कैसे प्रभावित होगी।
 

विदेशों में बसे यूक्रेनी नागरिक भी कर रहे रूस से ‘मुकाबला'


Advertisement
रूस के खिलाफ जंग में जहां यूक्रेन की सरकार दुनियाभर के देशों से उसकी मदद की अपील कर रही है, वहीं विदेशों में रह रहे यूक्रेनी भी अपने स्‍तर पर कोशिशें कर रहे हैं। पश्चिम की बड़ी टेक कंपनियों में काम करने वाले यूक्रेनी नागरिक अपने देश की मदद के लिए एकजुट हो रहे हैं। वो रूसियों को उनकी सरकार के खिलाफ जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं साथ ही मेडिकल सप्‍लाई को बढ़ाने के लिए कोशिशें कर रहे हैं। इसके अलावा, इंटरनेट सिक्‍योरिटी कंपनी क्लाउडफ्लेयर, गूगल और एमेजॉन जैसी कंपनियों को भी रूस के हमले का मुकाबला करने के लिए और कोशिश करने को राजी कर रहे हैं। इसके लिए ई-मेल कैंपेन और ऑनलाइन पिटीशन का सहारा लिया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.