65 इंच डिस्प्ले और 1.5GB RAM के साथ Redmi TV A65 2022 लॉन्च, देखें फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Redmi TV A65 2022 की कीमत 2099 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 24,719 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Redmi TV A65 में 65 इंच की 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Tv A65 2022 को चीन में लॉन्च किया गया था।
  • Redmi TV A65 2022 की कीमत 2099 Yuan यानी कि करीबन 24,719 रुपये है।

Redmi TV A65

Photo Credit: Redmi

Redmi ने Redmi TV A65 2022 को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह Redmi TV A65 पर अपग्रेड है जो 2020 में पेश किया गया। इस टीवी में 65 इंच की 4K डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ कई कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। आइए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकरके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Redmi TV A65 2022 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi TV A65 में 65 इंच की 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल, 60hz रिफ्रेश रेट, 78% DCI-P3 कलर गेमुट और कंट्रास्ट रेशियो 1200:1 है। टीवी पर बेजल्स काफी स्लिम हैं जो कि आपको देखने तक नजर नहीं आएंगे। Redmi TV अगली जनरेशन के इमेज क्वालिटी इंजन से लैस है और विभिन्न एल्गोरिदम की मदद से सभी डायरेक्शन में इमेज परफॉर्मेंस को बढ़ाया जाता है। कंपनी का यह भी दावा है कि टीवी एक आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है जो लंबे समय तक टीवी देखने से आंखों को होने वाले नुकसान को कम करता है।

साउंड सिस्टम के लिए यह ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जो लेटेस्ट Xiaomi सेल्फ डेवलप्ड साउंड इफेक्ट एल्गोरिदम से लैस है जो डेलिकेट ट्यूनिंग प्रदान करता है और एक ज्याद इमर्सिव एक्सपीरियंस बनाता है। स्पीकर्स का टोटल आउटपुट 2×8W है। यह डीटीएस डिकोडिंग को भी सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Cortex A53 क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 1.5GB RAM और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें HDMI 2.1 पोर्ट, दो HDMI 2.0 पोर्ट, AV पोर्ट, दो USB पोर्ट, S/PDIF पोर्ट और सिंगल बेंड 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट मिलता है।
Advertisement
 

Redmi TV A65 2022 की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात करें तो Redmi Tv A65 2022 को चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि यह इंटरनेशनल कब डेब्यू करेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कीमत की बात की जाए तो Redmi TV A65 2022 की कीमत 2099 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 24,719 रुपये है। यह टीवी शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट और Jingdong पर उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

डाइमेंशन

1457.7x840mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.