Redmi Smart TV A65 एचडीआर सपोर्ट, 4K डिस्प्ले व 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च

Redmi Smart TV A65 की कीमत चीन में CNY 2,599 (लगभग 28,300 रुपये) है और चीन में इसकी सेल JD.com और Xiaomi Youpin के माध्यम से शुरू भी हो गई है। हालांकि, कंपनी ने Redmi Smart TV A65 की भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2020 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV A65 को चीन में किया गया है लॉन्च
  • 64 बिट्स क्वाड-कोर Cortex-A53 सीपीयू से लैस है रेडमी स्मार्ट टीवी ए65
  • रेडमी स्मार्ट टीवी ए65 में मौजूद है 8 जीबी स्टोरेज

Redmi Smart TV A65 में मौजूद है पतले बेजल्स

Redmi Smart TV A65 को कंपनी की A सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी के तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi ने Redmi Smart TV A सीरीज़ का ऐलान पिछले महीने किया था और कहा था कि इस सीरीज़ में 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी शामिल होंगे। 65 इंच मॉडल को अब लॉन्च कर दिया गया है, जो फिलहाल चीनी मार्केट्स में ही उपलब्ध होगा। यह टीवी 4K रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया है। रेडमी स्मार्ट टीवी ए65 काफी पतला है और इसके बेजल्स भी सभी किनारों पर बेहद ही कम हैं। यह स्मार्ट टीवी MIUI for TV पर काम करता है।
 

Redmi Smart TV A65 price, availability

रेडमी स्मार्ट टीवी ए65 की कीमत चीन में CNY 2,599 (लगभग 28,300 रुपये) है और चीन में इसकी सेल JD.com और Xiaomi Youpin के माध्यम से शुरू भी हो गई है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने Redmi Smart TV A65 की भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Redmi Smart TV A65 specifications, features

जैसे कि नाम से समझ आता है रेडमी स्मार्ट टीवी ए65 में 65 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 4K (3,840x2,160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मौजूद है। यह टीवी 178 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। रेडमी स्मार्ट टीवी ए65 के साथ आपको HDR सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्ट टीवी 64 बिट्स क्वाड-कोर Cortex-A53 सीपीयू और Mali G52 जीपीयू के साथ आता है। इसमें 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2.4GHz वाई-फाई और IR सपोर्ट दिया गया है। पोर्ट के लिए इसमें एक सेक्शन दिया गया है, जिसमें दो HDMI पोट्स ( एक में ARC सपोर्ट दिया गया है), दो यूएसबी पोर्ट, एक S/PDIF पोर्ट और एक AV पोर्ट मौजूद है।

टीवी में ऑडियो के लिए दो 8वॉट के स्पीकर्स दिए गए हैं, जो कि DTS-HD को सपोर्ट करते हैं। रेडमी स्मार्ट टीवी ए65 MIUI for TV 3.0 पर चलता है, जो कि Mi app store के साथ-साथ प्री-इंस्टॉल ऐप्स का एक्सेस प्रदान करता है। डायमेंशन की बात करें, तो 1,457.7x840mm के इस टीवी का भार 17.4 kg है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

डाइमेंशन

1457.7x840mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  2. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  2. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  4. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  5. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  6. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  7. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  8. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  9. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  10. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.