65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Gaming TV X Pro लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दमदार फीचर्स से लैस

Redmi Gaming TV X Pro में 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले दी गई है। Redmi Gaming TV X Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz MEMC का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Gaming TV X Pro में 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Gaming TV X Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • Redmi Gaming TV X Pro में 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।

Redmi Gaming TV X Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है।

चीनी टेक दिग्गज शाओमी (Xiaomi) ने रेडमी (Redmi) ब्रांड के तहत नया गेमिंग टीवी Redmi Gaming TV X Pro पेश कर दिया है। यह स्मार्ट टीवी 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले में आएगा। यहां हम आपको Redmi Gaming TV X Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Gaming TV X Pro की कीमत
Redmi Gaming TV X Pro के 65 इंच वेरिएंट की कीमत 2999 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के करीबन 34,413 रुपये है। वहीं Redmi Gaming TV X Pro के 75 इंच वेरिएंट की कीमत 4299 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 49,340 रुपये है। 

Redmi Gaming TV X Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
Redmi Gaming TV X Pro में 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले दी गई है। Redmi Gaming TV X Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz MEMC का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बैकलाइट दी गई है जो कि 4096 लेवल तक ब्राइटनेस एडजेस्टमेंट तक पहुंच सकती है और वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) को सपोर्ट कर सकती है। वेरिएबल रिफ्रेश रेट स्क्रीन टियरिंग रोकने के लिए गेम आउटपुट फ्रेम रेट के साथ इंटेलीजेंटली स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

Redmi Gaming TV X Pro में 3840x2160 पिक्सल रेजोल्यूशन, 94% डीसीआई-P3 वाइड कलर गेमुट, 1.07 बिलियन कलर डिस्प्ले और Dolby विजन और Dolby एटमस को सपोर्ट करता है। जब गेम स्टार्ट होता है तो स्मार्ट डिटेक्ट्स ऑटोमैटिकली लो लेटेंसी मोड (ALLM) को टर्न ऑन करता है। यह इसी प्रकार गैरजरूरी कार्यों को बंद करता है और गेम डिस्प्ले  लेटेंसी को कस्टमाइज करता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह टीवी क्वाड-कोर A73 चिप से लैस है। 
Advertisement

स्टोरेज के लिए इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। इसने AMD FreeSync प्रीमियम प्रोफेशनल गेम सर्टिफिकेशन पास किया है। यह कंसोल, हैंडहेल्ड और पीसी जैसे कई टर्मिनल्स के लिए सही है। Redmi Gaming TV X Pro क्लाउड गेमिंग को सपोर्ट करता है जो कि यूजर्स को 40 से ज्यादा गेम्स को बिना डाउनलोड किए खेलने की अनुमति देता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi Gaming TV X Pro में एचडीएमआई 2.1, एचडीएमआई 2.02, यूएसबी 2.02,  एक नेटवर्क केबल पोर्ट, एक AV इनपुट पोर्ट, S/PDIF कोएक्सिएल इंटरफेस और एक एंटीना इंटरफेस दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.