Realme TV से MWC 2020 में उठ सकता है पर्दा

Realme TV कंपनी का पहला टेलीविज़न होगा। यह टीवी इस महीने एमडब्ल्यूसी 2020 में पेश किया जा सकता है। भारत में यह टीवी शाओमी, सैमसंग, वीयू जैसे ब्रांड्स के टीवी से टक्कर लेगा।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 4 फरवरी 2020 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme TV इस महीने MWC 2020 में पेश किया जा सकता है
  • भारत में यह टीवी शाओमी, सैमसंग, वीयू जैसे ब्रांड्स के टीवी से टक्कर लेगा
  • रियलमी टीवी कंपनी का पहला टेलीविज़न होगा

Realme अपना पहला टेलीविज़न इस साल लॉन्च कर सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारत में अपना सफर 2018 के मध्य में ओप्पो के सब-ब्रांड के तौर पर किया था लेकिन, आगे चलकर ये स्वतंत्रत कंपनी के तौर पर उभरकर सामने आई है। 2 साल के अंदर इस कंपनी ने अपना स्वामित्व इस तरह स्थापित किया कि आज के समय में ये शाओमी जैसी लोकप्रिय कंपनी को कड़ी टक्कर दे रही है। अब स्मार्टफोन के बाद रियलमी साल 2020 में ‘टेलीविज़न' के क्षेत्र में भी शाओमी को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। जी हां, रियलमी इंडिया के CMO के मुताबिक, हमें यह आगामी टीवी इस महीने बार्सिलोना में होने वाले MWC 2020 में देखने को मिल सकता है।

एक यूजर के सवाल का जवाब ट्वीट के जरिए देते हुए रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस वांग ने लिखा, “MWC में TV से संबंधित कुछ रोमांचक होने वाला है।” Realme इंडिया के मैनेजमेंट टीम के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस तरह की जानकारी देना काफी विश्वसनीय है। यह ट्वीट काफी हद तक यह साफ कर देता है कि  इस महीने के अंत में बर्सिलोना में होने वाले ट्रेड फेयर में रियलमी अपने अपकमिंग टेलीविज़न से संबंधित जानकारी साझा करने वाली है।

पिछले कुछ समय से Realme TV को लेकर हमे कुछ लीक्स भी देखने को मिल चुके हैं। यह भी खबर थी कि यह टीवी इस साल लॉन्च कर दिया जाएगा। याद दिला दें कि साल 2019 में Realme ने ऑडियो सेगमेंट में भी अपने कदम रखे थे। इसके अलावा यह भी कहा गया कि कंपनी फिटनेस ट्रेकर पर भी काम कर रही है। टीवी भी कंपनी के लिए एक बिल्कुल नया सेगमेंट होगा। अभी तक इस टीवी से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, स्मार्टफोन और ऑडियो सेगमेंट में कंपनी के अफॉर्डेबल टर्म में किए जाने वाले फोकस को देखते हुए हम उम्मीद कर रहे हैं कि Realme TV अफॉर्डेबल स्मार्ट टीवी के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

टीवी क्षेत्र में कदम रखने के साथ रियलमी अपनी प्रतिध्वंधी कंपनी शाओमी को हर एक कदम पर मैच करने की कोशिश करेगी। बर्सिलोना में हर साल फरवरी में MWC आयोजित किया जाता है, इस साल यह इवेंट 24 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। रियलमी के अलावा और भी कई बड़ी कंपनियां जैसे सैमसंग व वीवो भी इस इवेंट में कई बड़ी घोषणा कर सकती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme TV, MWC, MWC 2020
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.