250W पावर वाला साउंडबार Portronics Sound Slick X भारत में Rs 7,999 में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

रिमोट कंट्रोल के साथ ही कंपनी ने इसमें टच कंट्रोल फीचर भी दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2025 14:39 IST
ख़ास बातें
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth: v5.3 का सपोर्ट दिया गया है।
  • यह साउंडबार 250W की आउटपुट पावर के साथ आता है।
  • इसमें वायर्ड सबवूफर दिया गया है।

Portronics Sound Slick ब्लैक मैटे फिनिश में आता है।

Photo Credit: Portronics

Portronics की ओर से भारत में नया साउंडबार Portronics Sound Slick X लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे मैटे ब्लैक फिनिश में पेश किया है। साउंडबार में 2.1 चैनल कंफिग्रेशन दिया गया है। यह 250W की आउटपुट पावर के साथ आता है। इसके साथ वायर्ड सबवूफर दिया गया है जो डीप बेस पैदा करता है। डिवाइस में कंपनी ने कई इक्वेलाइजर मोड्स का सपोर्ट दिया है जिसमें Music, Movie, और News आदि शामिल हैं। रिमोट कंट्रोल के साथ ही कंपनी ने इसमें टच कंट्रोल फीचर भी दिया है। आइए जानते हैं कंपनी के लेटेस्ट साउंडबार की कीमत और अन्य खास फीचर्स। 
 

Portronics Sound Slick X Price

Portronics Sound Slick X की भारत में कीमत Rs. 7,999 बताई गई है। कंपनी के अनुसार यह इसका इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। ऑडियो डिवाइस को Portronics.com, Amazon.in, Flipkart.com और चुनिंदा ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। साउंडबार की सेल शुरू हो चुकी है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है।
 

Portronics Sound Slick X Specifications

Portronics Sound Slick ब्लैक मैटे फिनिश में आता है। इसमें 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है। यह साउंडबार 250W की आउटपुट पावर के साथ आता है। इसमें वायर्ड सबवूफर दिया गया है जो डीप बेस पैदा करता है। डिवाइस में कंपनी ने मल्टीपल EQ मोड्स जैसे Music, Movie, और News को इसमें शामिल किया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth: v5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा : Aux In, Optical In, USB Drive In, HDMI (ARC) जैसे कनेक्टिविटी पोर्ट इसमें मिल जाते हैं। रिमोट कंट्रोल के साथ ही कंपनी ने इसमें टच कंट्रोल फीचर भी दिया है। यूजर्स इसके टच सेंसिटिव बटनों के माध्यम से वॉल्यूम आदि को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलग-अलग मोड्स में स्विच किया जा सकता है। साथ ही EQ प्रीसेट्स को भी चेंज किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  4. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  6. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  8. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  9. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.