Philips ने भारत में लॉन्च किए दो 4K स्मार्ट टीवी, जानें दाम और खासियतें

50-इंच के फिलिप्स 4K स्मार्ट टीवी (50PUT6604) की कीमत 1,05,990 रपये है। वहीं, 58-इंच 4K स्मार्ट टीवी (58PUT6604) मॉडल 1,19,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Philips Smart TV 50-इंच और 58-इंच स्क्रीन साइज़ में आते हैं
  • डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी विज़न टेक्नोलॉजी से हैं लैस
  • दोनों मॉडल देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए बेचे जाएंगे

दोनों Philips 4K TV में डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी मिलती है

Philips ने भारत में अपनी नई टीवी रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने 50-इंच और 58-इंच के दो नए 4K स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी दी गई है। नए एलईडी टीवी में एचडीआर10+ सपोर्ट भी मिलता है और इनमें दिया पैनल आठ मिलियन पिक्सल के साथ आता है, जो अल्ट्रा रिज़ॉल्यूशन अपग्रेड तकनीक के साथ जोड़ा गया है।
 

Philips 4K smart TV price in India

50-इंच के फिलिप्स 4K स्मार्ट टीवी (50PUT6604) की कीमत 1,05,990 रपये है। वहीं, 58-इंच 4K स्मार्ट टीवी (58PUT6604) मॉडल 1,19,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों नए मॉडल देश में विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए बेचे जाएंगे।
Advertisement
 

Philips 4K smart TV specifications

50-इंच और 58-इंच के फिलिप्स स्मार्ट टीवी मॉडल में अलग-अलग स्क्रीन साइज़ को छोड़कर एक समान हार्डवेयर आते हैं। इनमें 4K एलईडी पैनल है, जिसमें 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और माइक्रो डिमिंग फीचर्स मिलते हैं। प्रीमियम अनुभव के लिए टीवी में डॉल्बी विज़न और एचडीआर 10+ भी हैं। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी Saphi ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं जो आइकन आधारित मेन्यू में सिंगल-बटन से एक्सेस प्रदान करता है और अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब सहित कई अन्य ऐप्स का सपोर्ट करता है।

दोनों Philips 4K smart TV बॉर्डरलेस डिज़ाइन के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 एन (मिराकास्ट सपोर्ट के साथ), ईथरनेट (RJ-45) पोर्ट, हेडफोन जैक और तीन एचडीएमआई पोर्ट के साथ-साथ दो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। दोनों टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। इसके अलावा, आपको दो 10W स्पीकर के जरिए कुल 20W साउंड आउटपुट मिलता है, साथ ही इसमें पांच-बैंड इक्वलाइज़र के साथ-साथ नाइट मोड और बेस एन्हांसमेंट जैसे फीचर भी शामिल हैं। दोनों Philips TV डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1113mm x 650.6mm x 87.2mm

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

58.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1289mm x 754.6mm x 85.5mm

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.