Panasonic ने नए Prime Convertible Bottom Mounted रेफ्रिजरेटर 500L कैपिसिटी में किए लॉन्च, जानें कीमत

Panasonic Prime Convertible रेफ्रिजरेटर में कंपनी ने 401 और 357 लीटर कैपिसिटी वाले वेरिएंट पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 11:24 IST
ख़ास बातें
  • इनमें इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले और कंट्रोल पैनल दिया गया है
  • Prime Fresh Mode में कई तरह के ऑप्शन कंपनी ने दिये हैं
  • खास फीचर में फ्रिज कम्पार्टमेंट में Prime Fresh Zone भी मिल जाता है

नए फ्रिज में कंपनी ने फ्लेक्सी मल्टी मोड दिए हैं जिससे कि अपनी जरूरत के हिसाब से इसे ऑपरेट किया जा सकता है।

Photo Credit: Panasonic

Panasonic ने भारत में अपने नए रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं। इनमें कंपनी ने फ्रीजर नीचे की तरफ दिया है। जी हां, आमतौर पर रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर टॉप पर देखने को मिलता है, लेकिन पैनासॉनिक ने ट्रेंड में बदलाव करते हुए फ्रीजर को सबसे नीचे फिट किया है। इन्हें बॉटम माउंटेड रेंज कहा गया है। कंपनी ने 400 और 500 लीटर कैपिसिटी में इन्हें उतारा है। ये कंपनी की Prime Fresh टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इनमें स्टोरेज के लिए ज्यादा स्पेस और कई तरह के ऑपरेशन मोड मिलते हैं, यानि कि अपनी जरूरत के हिसाब से आप रेफ्रिजरेटर को कंट्रोल भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स। 
 

Panasonic Prime Convertible Bottom Mounted refrigerator price

Panasonic Prime Convertible रेफ्रिजरेटर में कंपनी ने 500, 401 और 357 लीटर कैपिसिटी वाले वेरिएंट पेश किए हैं। इनकी कीमत 55,490 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने एक नया वेरिएंट 260 लीटर कैपिसिटी में भी पेश किया है जो कि एक बजट प्रोडक्ट है। इसकी कीमत 23490 रुपये से शुरू होती है। इन्हें Panasonic के अधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा प्रमुख ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर से भी खरीदा जा सकता है। 

Photo Credit: Panasonic

 

Panasonic Prime Convertible Bottom Mounted refrigerator features

जैसा कि पहले बताया गया है, रेफ्रिजरेटर की नई रेंज में फ्रीजर को बॉटम में सेट किया गया है। जिसके कारण रोजमर्रा की जरूरी चीजें जैसे फ्रूट, सब्जी आदि को ऊपर जगह मिल जाती है और इन्हें निकालने में बहुत आसानी रहती है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले और कंट्रोल पैनल दिया गया है। खास फीचर के रूप में फ्रिज कम्पार्टमेंट में Prime Fresh Zone भी मिल जाता है। साथ ही इनमें स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। नए फ्रिज में कंपनी ने फ्लेक्सी मल्टी मोड दिए हैं जिससे कि अपनी जरूरत के हिसाब से इसे ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अंतर्गत यूजर डिवाइस में दो प्राइम फ्रेश मोड एक साथ चला सकता है जिसमें Prime Fresh Zone और Freezer शामिल हैं। 
Advertisement

Panasonic Prime Convertible Bottom Mounted रेफ्रिजरेटर में मिलने वाले Prime Fresh Mode में कई तरह के ऑप्शन कंपनी ने दिये हैं जिसमें प्रो मैरीनेट, इंस्टा कुक, टिफिन फ्रेश और प्रो चिल आदि शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि ये इंडियन कंज्यूमर्स की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जिससे कि उन्हें खाने, चाहे वो कच्चा हो या पका हुआ हो, को लम्बे समय तक ताजा बनाए रखने की सहूलियत मिलती है। साथ ही इसमें खाने के पोषक तत्व भी नष्ट नहीं होते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.