65, 75 इंच वाले स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, इस कीमत पर ऐसे हैं फीचर्स

Panasonic ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नई P सीरीज में कई नए मॉडल पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Panasonic P-Series TV की कीमत 17,990 रुपये से लेकर 3,99,990 रुपये तक है।
  • Panasonic P-सीरीज में ShinobiPro MiniLED रेंज 65 और 75 इंच में उपलब्ध है।
  • 75 इंच ShinobiPro MiniLED (मॉडल TH-75PX950DX) में 300W सिस्टम है।

Panasonic TH-65PX950DX में 65 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Panasonic

Panasonic ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नई P सीरीज में कई नए मॉडल पेश किए हैं। इन स्मार्ट टीवी को खासतौर पर भारतीय घरों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। Panasonic P-सीरीज में 21 LED टीवी मॉडल हैं, जिनमें एचडी रेडी से लेकर 4K मॉडल तक शामिल हैं। ये सभी गूगल टीवी पर काम करते हैं। इस रेंज में बेहतर व्यूइंग अनुभव के लिए एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, गूगल टीवी इंटीग्रेशन और हाई क्वालिटी वाली ऑडियो शामिल हैं। यहां हम आपको Panasonic P-Series TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Panasonic P-Series TV Price

Panasonic P-Series TV की कीमत 17,990 रुपये से लेकर 3,99,990 रुपये तक है। यह सीरीज बिक्री के लिए पैनासोनिक के ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ब्रांड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Panasonic P-Series TV Specifications

Panasonic P-सीरीज में प्रीमियम ShinobiPro MiniLED रेंज 65 इंच और 75 इंच वेरिएंट में उपलब्ध है। ये टीवी 4K स्टूडियो कलर इंजन, पिक्सल-लेवल डिमिंग और AccuView डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस हैं। ये डॉल्बी विजन और 4K HDR 10+ का सपोर्ट करते हैं, जिससे पिक्चर डिटेल और कंट्रास्ट दोनों बेहतर होते हैं। 144Hz रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी के साथ तेज स्पीड वाले विजुअल बेहतर नजर आते हैं। टीवी में बेजल लेस डिजाइन, वाइड व्यूइंग एंगल और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी हैं। साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस और DTS सपोर्ट से लैस होम-थिएटर-ग्रेड 20W स्पीकर हैं।

75 इंच ShinobiPro MiniLED (मॉडल TH-75PX950DX) में 300W सिस्टम है, जबकि 65 इंच वेरिएंट (TH-65PX950DX) में 270W सिस्टम है। दोनों ही टीवी में 32GB इंटरनल स्टोरेज है। ये टीवी गूगल टीवी पर काम करते हैं। टीवी गूगल एसिस्टेंट के जरिए वॉयस कमांड का सपोर्ट करते हैं। टीवी के साथ ब्लूटूथ एनेबल रिमोट आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एचडीएमआई 2.1, यूएसबी, ऑप्टिकल ऑडियो आउट और ब्लूटूथ शामिल हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Panasonic

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
  2. 7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  4. EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
  5. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
  6. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
  3. बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
  4. Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  7. Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
  9. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  10. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.