Oscars 2022 का आज शाम से आगाज़, भारत में ऐसे देखें लाइव

2022 के ऑस्कर में स्टार्स की भरमार होगी जो अलग अलग कैटिगरी में अवॉर्ड देंगे।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 27 मार्च 2022 19:42 IST
ख़ास बातें
  • 2022 ऑस्कर रविवार 27 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा
  • इवेंट को Disney+ Hotstar पर लाइव देख सकते हैं।
  • आप इस इवेंट को टीवी पर लाइव भी देख सकते हैं।

भारतीय दर्शक इस इवेंट को Disney+ Hotstar पर लाइव देख सकते हैं, जो 28 मार्च को सुबह 5 बजे से शुरू होगा।

2022 Oscars या 94th Academy Awards का इवेंट रविवार 27 मार्च को तय है। यह लॉस एंजिलस के डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जा रहा है। इस बार हॉलीवुड के ऑस्कर अवॉर्ड्स सामान्य समय से थोड़ा देरी से आयोजित किए गए हैं। विंटर ऑलम्पिक्स भी इसका एक कारण रहा है। ऑस्कर में पहली बार हो रहा है जब बेस्ट पिक्चर के लिए 10 फिल्मों को जगह दी गई है। अब के बाद से हर साल यह संख्या इतनी ही होने वाली है। इवेंट को एमी शूमर, वांडा साइक्स और रेजिना हॉल होस्ट करेंगी। इसलिए यह पहला ऑस्कर इवेंट होगा जिसे तीन महिलाएं होस्ट करेंगी।

इस बार अकेडमी ने दो नई कैटिगरी बनाने के लिए ट्विटर के साथ भागीदारी की जिसके बाद ऑस्कर फैन फेवरेट वोट (Oscars Fan Favourite Vote) और ऑस्कर चीयर मोमेंट (Oscars Cheer Moment) को बनाया गया। इन कैटिगरी को अवॉर्ड फंक्शन की रेटिंग बढ़ाने के मकसद से बनाया गया है क्योंकि साल दर साल दर्शकों की रुचि इस इवेंट में कम होती जा रही है। 
Advertisement
 

2022 Oscars date, time in India

2022 का ऑस्कर रविवार 27 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। भारतीय दर्शक लाइव इवेंट सोमवार, 28 मार्च को दिन की शुरुआत में देख पाएंगे। रेड कार्पेट सुबह 5 बजे IST से शुरू हो जाएगा और 2022 का मेन ऑस्कर इवेंट सुबह 5:30 बजे IST से शुरू हो जाएगा। 
 

How to watch 2022 Oscars in India

भारतीय दर्शक इस इवेंट को Disney+ Hotstar पर लाइव देख सकते हैं, जो 28 मार्च को सुबह 5 बजे से शुरू होगा। आप इस इवेंट को टीवी पर लाइव भी देख सकते हैं। 94वें अकेडमी अवॉर्ड्स को भारत में सुबह 5:30 बजे स्टार मूवीज, स्टार मूवीज एचडी, स्टार मूवीज सिलेक्ट एचडी, स्टार वर्ल्ड, स्टार वर्ल्ड एचडी और स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी पर दिखाया जाएगा।
 

2022 Oscars presenters, performers

2022 के ऑस्कर में स्टार्स की भरमार होगी जो अलग अलग कैटिगरी में अवॉर्ड देंगे। इनमें हाले बेली, स्टेफ़नी बीट्रिज़, जोश ब्रोलिन, एलोर्डी, जेनिफर गार्नर, जेक गिलेनहाल, टिफ़नी हैडिश, वुडी हैरेलसन, टोनी हॉक, एचईआर, एंथनी हॉपकिंस, सैमुअल एल जैक्सन, लिली जेम्स, डैनियल कालुया, ज़ो क्रावित्ज़, मिला कुनिस, लेडी गागा, जॉन लेगुइज़ामो, सिमू लियू, रामी मालेक, शॉन मेंडेस, जेसन मोमोआ, बिल मेरे, लुपिटा न्योंगो, इलियट पेज, रोज़ी पेरेज़, टायलर पेरी, क्रिस रॉक, ट्रेसी एलिस रॉस, जिल स्कॉट, नाओमी स्कॉट, जेके सीमन्स, केली स्लेटर, वेस्ली स्निप्स, उमा थुरमन, जॉन ट्रैवोल्टा, शॉन व्हाइट, सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स, युह-जंग यून और रेचेल ज़ेग्लर आदि शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.