30W स्पीकर के साथ Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition लॉन्च, मिलेंगे दो स्क्रीन साइज़

Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition को दो स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया गया है। इसके 55 इंच के टीवी की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,600 रुपये) है, 65 इंच के टीवी की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,410 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 नवंबर 2021 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition में मिलेंगे दो स्क्रीन साइज़
  • ओप्पो स्मार्ट टीवी आर1 इन्जॉय एडिशन में 15 वॉट स्पीकर मौजूद है
  • इन टीवी की सेल घरेलु मार्केट में 30 नवंबर से शुरू होगी
Oppo Reno 7 सीरीज़ के साथ चीन में Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition को भी लॉन्च किया गया, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Smart TV R1 का ही अपग्रेड वर्ज़न है। कंपनी ने इसमें दो स्क्रीन साइज़ लॉन्च किए हैं, जिनमें आपको 55 इंच और 65 इंच वेरिएंट मिलेगा। टीवी में DLED LCD पैनल दिया गया है। साथ ही इनमें 4K रिजोल्यूशन दिया गया है। 65 इंच टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। नए मॉडल्स में 2 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही इनमें 15 वॉट डुअल स्पीकर मौजूद है।
 

Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition Price and Availability

Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition को दो स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया गया है। इसके 55 इंच के टीवी की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,600 रुपये) है, 65 इंच के टीवी की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,410 रुपये) है। इन टीवी की सेल घरेलु मार्केट में 30 नवंबर से शुरू होगी। टीवी लॉन्च की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition Specifications

ओप्पो स्मार्ट टीवी आर1 इन्जॉय एडिशन के 65 इंच और 55 इंच के टीवी में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) DLED LCD डिस्पले के साथ आते हैं। 65 इंच वेरिएंट में 60Hz के रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही टीवी में HDR10, HDR10+, और HLG सपोर्ट भी मौजूद है। यह टीवी दो अलग क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस हैं। 55 इंच के वेरिेएंट में quad-core ARM Cortex-A53 CPU दिया गया है, जबकि 65 इंच वेरिएंट में quad-core ARM Cortex-A73 CPU मौजूद है। इन टीवी में 2 जीबी रैम मिलती है। हालांकि, स्टोरेज के मामले में दोनों फोन अलग-अलग है। 55 इंच वेरिएंट 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जबकि 65 इंच वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

ऑडियो के मामले में Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition के 65 इंच और 55 इंच मॉडल में दो 15W के स्पीकर दिए गए हैं जो कुल मिलाकर 30W की आउटपुट देते हैं और Dolby Audio को सपोर्ट करते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो स्मार्ट टीवी आर1 इन्जॉय एडिशन में ड्यूल बैंड वाइ-फाई, ब्लूटूथ, NFC और फार फील्ड माइक्रोफोन मौजूद हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
  2. Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 15000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13, 50MP के तीन कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग से लैस
  2. गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
  3. क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड में आंध्र प्रदेश के कारोबारी से हुई 1.6 करोड़ रुपये की ठगी
  4. AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
  5. Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
  6. AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
  7. Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
  8. भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
  9. Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग
  10. '18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.