OnePlus TV Y1S के रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक, दिखा बेजल-लेस डिज़ाइन

OnePlus ने हाल ही में भारत में दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च को टीज़ किया था, यह टीवी OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge होंगे। यह जानकारी तो पहले ही टीज़ की जा चुकी है कि यह टीवी बेजल-लेस डिज़ाइन के साथ आएंगे।

OnePlus TV Y1S के रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक, दिखा बेजल-लेस डिज़ाइन
ख़ास बातें
  • OnePlus TV Y1S के तीन किनारों पर हैं पतले बेजल्स
  • वनप्लस वाई1एस में मिलेंगे दो स्क्रीन साइज़
  • टीवी के साथ रेंडर में शामिल है रिमोट भी
विज्ञापन
OnePlus ने हाल ही में भारत में दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च को टीज़ किया था, यह टीवी OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge होंगे। यह जानकारी तो पहले ही टीज़ की जा चुकी है कि यह टीवी बेजल-लेस डिज़ाइन के साथ आएंगे। हालांकि, अब लॉन्च से पहले इस टीवी का कथित रेंडर ऑनलाइन लीक हो चुका, जिसमें टीवी के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। टीवी के साथ-साथ इस रेंडर में रिमोट कंट्रोल को भी देखा जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने टीवी लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन खबरों की मानें तो यह टीवी 17 फरवरी को लॉन्च हो सकता है।

MySmartPrice की रिपोर्ट में टिप्सटर ईशान अग्रवाल का हवाला देते हुए OnePlus TV Y1s स्मार्ट टीवी और उसके रिमोट के कथित ऑफिशियल रेंडर को शेयर किया है। डिज़ाइन की बात करें, तो रेंडर में टीवी के तीन किनारों पर बेहद ही कम बेजल्स देखे जा सकते हैं, जबकि बॉटम हिस्से पर थोड़ा मोटा बेजल मौजूद है, जिसमें कंपनी ने सेंसर्स दिए होंगे। इसके अलावा, टीवी के बॉटम के दो किनारों पर स्टैंड देखा जा सकता है।

रिमोट कंट्रोल की बात करें, तो इसमें नया डिज़ाइन देखा गया है। रिमोट में कई  बटन मौजूद हैं, जिसमें से कुछ की Netflix, Prime Video और Disney+Hotstar को समर्पित हैं। वहीं, वॉल्यूम बटन के ऊपर गूगल असिस्टेंट मौजूद है।

पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस वाई1एस रेंज के स्मार्ट टीवी Android TV 11 पर चलेंगे। इनमें 32 इंच और 43 इंच के इन स्मार्ट टीवी डिस्प्ले मिलेंगे, जिसके साथ HDR10+ सपोर्ट मिल सकता है। दोनों मॉडलों के 20W स्पीकर में एटमॉस डिकोडिंग के साथ डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी होगा। रिपोर्टों के मुताबिक, इन स्मार्ट टीवी में डुअल-बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलेगी। हालांकि ये स्‍मार्ट टीवी कब लॉन्च होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »