55 इंच 4K UHD डिस्प्ले से लैस OnePlus TV 55 Y1S Pro होगा 9 दिसंबर को लॉन्च, जानें क्या होगा खास

कंपनी ने कुछ समय से सोशल मीडिया और एक प्रोडक्ट लिस्टिंग पेज के जरिए प्रोडक्ट की टीज किया है, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 17:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro को भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro में 4K UHD पैनल और 24W कंबाइंड आउटपुट मिलेगा।
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro को लेटेस्ट फीचर्स से लैस किया जाएगा।

OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus TV 55 Y1S Pro को भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा यह OnePlus ने कंफर्म किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह मौजूदा OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro का साइज अपग्रेड होगा। 43 इंच का मॉडल 29,999 रुपये में उपलब्ध है है जबकि 50 इंच का वर्जन 32,999 रुपये में उपलब्ध है। 55-inch Y1S Pro की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, हालांकि यह अभी भी किफायती ही रहेगा।

कंपनी ने कुछ समय से सोशल मीडिया और एक प्रोडक्ट लिस्टिंग पेज के जरिए प्रोडक्ट की टीज किया है, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है। ये साफ तौर पर मौजूदा OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro जैसे हैं। OnePlus TV 55 Y1S Pro भी 4K UHD पैनल और 24W कंबाइंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो के साथ एक स्पीकर सेटअप से लैस होगा। यह OnePlus के एआई-ड्रिवन गामा इंजन से लिंक होगा जो कि "अल्ट्रा-क्लियर कंटेंट" के लिए विजुअल्स को स्मार्ट ट्यून करता है।

OnePlus TV 55 Y1S Pro में OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro जैसा बेजेल-लेस डिजाइन होगा। MEMC जैसे कुछ हाई-एंड फीचर्स के सपोर्ट और OnePlus Watch और OnePlus Buds जैसे वनप्लस डिवाइस के साथ आसान कनेक्टिविटी OnePlus TV 55 Y1S Pro पर भी उपलब्ध होगी।

ग्रेनुलर स्पेक्स अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन वे उसी बॉलपार्क डाटा में होने चाहिए जैसे कि सीरीज में मौजूदा मॉडल हैं। OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro में एचडीआर10+, एचडीआर10 और एचएलजी फॉर्मेट को सपोर्ट करने के अलावा एएलएम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 3x एचडीएमआई 2.1 (1x ईएआरसी) 2xयूएसबी 2.0, ऑप्टिकल, ईथरनेट और ड्यूल बैंड वाई-फाई है। ऑपेरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड TV 10 है। OnePlus का अपना OxygenPlay 2.0 इंटरफेस भी उपलब्ध है। स्टोरेज के लिए 2GB RAM, 8GB स्टोरेज, गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट सपोर्ट है। इसके अलावा आपको बात दें कि OnePlus 12 दिसंबर को भारत में दो नए मॉनिटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये 27 इंच के OnePlus मॉनिटर एक्स27 और OnePlus मॉनिटर ई24 हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

डाइमेंशन

111 x 8.6 x 64.5 cm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

डाइमेंशन

95.7 x 8.6 x 56.4 cm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  2. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  3. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  4. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  5. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  6. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  8. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  9. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  10. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.