OnePlus TV 40 Y1S Sale: 40 इंच FHD डिस्प्ले, 20W Dolby Audio साउंड वाले OnePlus TV की सेल शुरू, Rs 1500 तक छूट!

वनप्लस टीवी 40 वाई1एस में 40 इंच डिस्प्ले है जो एक फुलएचडी रिजॉल्यूशन वाला पैनल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2023 14:31 IST
ख़ास बातें
  • यह HDR 10, HDR10+ समेत HLG जैसे फॉर्मेट भी सपोर्ट करता है।
  • साउंड के लिए इसमें Dolby Audio सपोर्ट भी है।
  • टीवी में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है।

वनप्लस टीवी 40 वाई1एस में 40 इंच डिस्प्ले है जो एक फुलएचडी रिजॉल्यूशन वाला पैनल है।

OnePlus ने हाल ही में अपना नया स्मार्ट टीवी OnePlus TV 40Y1S भारत में पेश किया था। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, टीवी 40 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 1920 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और यह HDR 10, HDR10+ समेत HLG जैसे फॉर्मेट भी सपोर्ट करता है। अब कंपनी ने इस टीवी की सेल शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं इसकी कीमत, स्पेक्स और सेल ऑफर से जुड़ी जानकारी। 
 

OnePlus TV 40 Y1S Price in India

OnePlus TV 40 Y1S स्मार्ट टेलीविजन की कीमत भारत में 21,999 रुपये है। इसे Flipkart, Amazon के साथ ही OnePlus ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। Axis Bank Credit Card से खरीद पर आप 10% की छूट पा सकते हैं। वहीं, अगर इसे ICICI Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1500 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। 
Advertisement
 

OnePlus TV 40 Y1S Specifications

वनप्लस टीवी 40 वाई1एस में 40 इंच डिस्प्ले है जो एक फुलएचडी रिजॉल्यूशन वाला पैनल है। इसके बेजल काफी पतले हैं लेकिन बॉटम यह मोटी चिन के साथ आता है क्योंकि यहां पर कंपनी का लोगो भी दिया गया है। बेहतरीन पिक्चर क्विालिटी के लिए इसमें Gamma Engine दिया गया है। यह HDR 10, HDR10+ समेत HLG जैसे फॉर्मेट भी सपोर्ट करता है। साउंड के लिए इसमें Dolby Audio सपोर्ट वाले 20W के स्पीकर दिए गए हैं। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो OnePlus TV में MediaTek MT9216 चिपसेट है जो कि एक क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ में Mali G32 MP2 GPU है। टीवी में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह Android TV 11 पर ऑपरेट करता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए OnePlus Connect 2.0 ऐप सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के अन्य विकल्पों में डुअल बैंड Wi-Fi, Chromecast, Miracast, HDMI 2.0, USB Type-C, RJ45 कनेक्टर और Bluetooth v5.0 का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में Netflix, Prime Video और Google Assistant के लिए डेडीकेटेड की भी दी गई हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.