OnePlus का पहला टीवी होगा इन नाम से लॉन्च, लोगो आया सामने

OnePlus ने बुधवार यानी आज अपने आगामी स्मार्ट टीवी के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। जानें वनप्लस ब्रांड के पहले स्मार्ट टीवी के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अगस्त 2019 13:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV होगा पहले स्मार्ट टीवी का नाम
  • वनप्लस ने लोगो से भी उठाया पर्दा
  • वनप्लस टीवी अगले महीने 26 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

OnePlus का पहला टीवी होगा इन नाम से लॉन्च, लोगो आया सामने

OnePlus ने बुधवार यानी आज अपने आगामी स्मार्ट टीवी के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। कंपनी के पहले स्मार्ट टीवी को OnePlus TV नाम से उतारा जाएगा। स्मार्ट टीवी के नाम के अलावा कंपनी ने लोगो से भी पर्दा उठा दिया है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है कि वनप्लस टीवी की लॉन्च तारीख क्या होगी। लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से इस बात का संकेत मिला था कि वनप्लस टीवी को सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

वनप्लस ने फोरम पोस्ट पर अपने पहले स्मार्ट टीवी प्रोडक्ट के नाम का खुलासा किया है। पिछले साल सितंबर में वनप्लस टीवी को बनाने की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट टीवी के नाम के लिए एक प्रतियोगिता भी शुरू की थी। टीवी को बनाने के लिए अलग से एक टीम भी बनाई गई थी। वनप्लस टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठना अभी बाकी है।

लोगो डिजाइन की बात करें तो जिस तरह का लोगो स्मार्टफोन पर नज़र आता है, उसी तरह का लोगो टीवी के लिए भी दिख रहा है। इसका मतलब वनप्लस ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। 1 और "+" साइन के अलावा केवल टीवी लिखा नज़र आ रहा है। वनप्लस टीवी की लॉन्च तारीख से पर्दा उठना अभी बाकी है। लेकिन कुछ समय पूर्व सामने आई एक रिपोर्ट से संकेत मिला था कि टीवी 26 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

हाल ही में सामने आई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से संकेत मिला था कि कंपनी 43 इंच से 75 इंच तक के अलग-अलग मॉडल उतार सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये टीवी एंड्रॉयड टीवी होंगे और कुछ वेरिएंट ओलेड पैनल के साथ आएंगे। वनप्लस टीवी को पहले भारत, चीन और यूएस में उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus TV, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.