Nokia का नया एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, 65 इंच डिस्प्ले से है लैस

Nokia 65-inch 4K LED Smart Android TV की कीमत 64,999 रुपये है, जिसे आप 6 अगस्त से Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Nokia का नया एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, 65 इंच डिस्प्ले से है लैस

Nokia 65-inch Smart TV में मिलेगा 178 डिग्री व्यूविंग एंगल

ख़ास बातें
  • Nokia 65-inch Smart TV में मौजूद है गूगल असिस्टेंट सपोर्ट
  • नोकिया 65 इंच 4के एलईडी स्मार्ट Android TV 9.0 पर काम करता है
  • टीवी की सेल Flipkart पर आयोजित की जाएगी
विज्ञापन
Nokia 65-inch 4K LED Smart Android TV भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए लॉन्च कर दिया गया है। 55-inch और 43-inch मॉडल्स के बाद यह फिनिश ब्रांड द्वारा लॉन्च किया तीसरा स्मार्ट टीवी है। लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में सिनेमेटिक अनुभव प्रदान करने के लिए पतले बेजल्स दिए गए हैं। यह टीवी एंड्रॉयड 9.0 पर काम करता है और इसमें गूगल असिस्टेंट, ब्लूटूथ 5.0 और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है। इसके अलावा टीवी में 25 वाट आउटपुट के साथ दो स्पीकर्स दिए गए हैं और DTS TruSurround, Dolby Audio के साथ-साथ बेस के लिए JBL टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
 

Nokia 65-inch Smart TV price, availability and offers

नोकिया 65 इंच 4के एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी की कीमत 64,999 रुपये है, जिसे आप 6 अगस्त से Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। Nokia 65-inch Smart TV के ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी स्टैंडर्ड चार्टेड क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर करेगी। इसके अलावा जो ग्राहक एक्सिस बैंड बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करते हैं, उन्हें 5 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं, प्रति माह 7,223 रुपये की शुरुआती राशि पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प आपको मिलेगा।
 

Nokia 65-inch Smart TV specifications

नोकिया 65 इंच 4के एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी 65 इंच के स्क्रीन पैनल के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है और इसमें आपको पतले बेजल्स भी मिलेंगे। इस डिस्प्ले में आपको 178 डिग्री व्यूविंग एंगल, 480 निट्स ब्राइटनेस और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए डॉल्बी विज़न और डार्क कलर्स को हाइलाइट्स करने के लिए इंटेलिजेंट डिमिंग फीचर्स दिए गए हैं।

इन सब के अलावा नोकिया टीवी PureX  क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर के साथ Mali 450MP4 ग्राफिक्स से लैस है। वहीं, टीवी में 2.2 जीबी रैम और 16 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। जैसे कि हमने पहले बताया यह टीवी एंड्रॉयड टीवी 9.0 पर काम करता है। टीवी के बॉटम में 24 वाट आउटपुक के साथ दो स्पीकर्स दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, टीवी में डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस TruSurround और जेबीएल साउंड मौजूद हैं।

इसके अलावा यह नोकिया टीवी गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, जिसका मतलब यह है कि आप वर्चुअल असिस्टेंट को अपनी आवाज़ में कमांड देकर फिल्में व शो चलाने का निर्देश दे सकते हैं। वॉयस कमांड एक्टिवेट करने के लिए आपको रिमोर्ट पर दिए गूगल असिस्टेंड बटन को प्रेस करके रखना होगा और बिल्ट-इन माइक के पास कमांड देनी होगी। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले65.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1454.7x103.8mm
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »