Netflix का सब्सक्रिप्शन हुआ सस्ता! इन देशों में 50 पर्सेंट तक कम हुई कीमतें!

Netflix की सर्विसेज दुनिया के 190 देशों में मौजूद हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2023 13:20 IST
ख़ास बातें
  • Netflix ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान के रेट घटा दिए हैं।
  • कंपनी की आमदनी में आ रही गिरावट को रोकने के लिए उठाया कदम।
  • मिडल ईस्ट, अफ्रीका का कुछ हिस्सा, लैटिन अमेरिका और एशिया के देश शामिल

Netflix की सर्विसेज दुनिया के 190 देशों में मौजूद हैं।

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान के रेट घटा दिए हैं। पिछले कुछ महीनों से विश्व में मंदी धीरे-धीरे पैर पसार रही है जिसका असर दुनिया की लगभग सभी बड़ी कंपनियों की आमदनी पर पड़ा है। नेटफ्लिक्स का यह कदम भी कंपनी की आमदनी में आ रही गिरावट को रोकने और सब्सक्राइबर्स की संख्या को बढ़ाने के लिए उठाया गया बताया जा रहा है।  

Netflix ने दुनिया के कई हिस्सों में अपने सब्सक्रिप्शन प्लानों की कीमतें में कटौती कर दी है। Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक इन क्षेत्रों में मिडल ईस्ट, अफ्रीका का कुछ हिस्सा, लैटिन अमेरिका और एशिया शामिल हैं। एशिया के देशों में मलेशिया, इंडोनेशिया थाईलैंड और फिलिपींस का नाम शामिल है। हाल ही में कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत तक की गिरावट भी देखी गई। वहीं, पिछले साल से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में प्रतिस्पर्धा भी काफी बढ़ी है। क्योंकि कोरोना महामारी के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में आया बूम अब धीरे धीरे कम हो रहा है। 

वहीं, दूसरी तरफ उपभोक्ता मंदी की आशंका के चलते अपने खर्चों में भी लगातार कटौती कर रहे हैं। जिसके बाद कंपनियों को कस्टमर्स को जोड़े रख पाना मुश्किल साबित होने लगा है। कंपनियां अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रही हैं। सब्सक्रिप्शन की कीमत में कटौती इसी रणनीति का एक हिस्सा कहा जा सकता है। यहां तक की कुछ हिस्सों के लिए कहा गया है कि कंपनी ने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें आधी तक कर दी हैं। 

Netflix की सर्विसेज दुनिया के 190 देशों में मौजूद हैं। हाल ही में कंपनी ने पासवर्ड शेयरिंग पर भी लगाम लगाने के लिए प्लान लागू किया था क्योंकि एक सब्सक्राइबर अगर दूसरे व्यक्ति को अगर पासवर्ड शेयर करता है तो कंपनी को इससे नुकसान होता है। 2022 की आखिरी तिमाही में कंपनी ने 76 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े थे। हालांकि इस दौरान प्रति मेंबरशिप औसत आमदनी में कंपनी को नुकसान हुआ था। 
Advertisement

नेटफ्लिक्स ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में कटौती की तो पुष्टि कर दी है, लेकिन कंपनी ने भारत में इसके प्लान्स में कितनी कटौती की है, इसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। कंपनी का कहना है कि वह प्लान्स के प्राइस रिवाइज कर रही है। ऐसे में जल्द ही नेटफ्लिक्स की ओर से भारत में इसके सब्सक्रिप्शन प्लान्स की नई कीमतें घोषित की जा सकती हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Netflix, Netflix cut prices

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  5. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  7. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.