Netflix का सब्सक्रिप्शन महज 5 रुपये में, यह है नया ऑफर

Netflix के इस समय भारत में चार प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें 199 रुपये "मोबाइल", 499 रुपये "बेसिक", 649 रुपये "स्टैंडर्ड" और 799 रुपये "प्रीमियम" प्लान शामिल हैं।

Netflix का सब्सक्रिप्शन महज 5 रुपये में, यह है नया ऑफर

Nextflix सब्सक्रिप्शन भारत में 199 रुपये प्रति माह कीमत से शुरू होता है

ख़ास बातें
  • Netflix का यह ऑफर केवल नए यूज़र्स के लिए है
  • कंपनी ने मुफ्त ट्रायल ऑफर को बंद कर दिया है
  • नया नेटफ्लिक्स ऑफर केवल पहले महीने के लिए मान्य होगा
विज्ञापन
Netflix का सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक खुशखबरी है। यदि आप नेटफ्लिक्स की मेंबरशिप लेना चाहते हैं, लेकिन आपको यह काफी महंगी लगती है, तो कंपनी ने आपके लिए एक नया डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। यह नेटफ्लिक्स ऑफर उन यूज़र्स के लिए बेहत अच्छा है, जो नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को लेने से पहले उसे एक बार आज़माना चाहते हैं। इस ऑफर के तहत आपको Netflix सब्सक्रिप्शन पहले महीने के लिए मात्र 5 रुपये में मिलेगा। जी हां, आपने सही पढ़ा, यह मेंबरशिप केवल एक महीने के लिए होगी, लेकिन यह उन यूज़र्स के काम आ सकती है, जो मेंबरशिप लेने से पहले यह देखना चाहते हैं कि नेटफ्लिक्स उनके लिए जरूरी है या नहीं। यह ऑफर कुछ कंडिशन के साथ आता है।

Netflix ने यह ऑफर केवल नए सदस्यों के लिए पेश किया है। जिसका मतलब यह है कि मौजूदा यूज़र्स इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकेंगे। नए नेटफ्लिक्स ऑफर का फायदा उठाने के लिए नए यूज़र्स को कंप्यूटर या एंड्रॉयड फोन के जरिए रजिस्टर करना होगा। अच्छी बात यह है कि यूज़र्स सभी मौजूदा नेटफ्लिक्स प्लान में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं। यह ऑफर सभी प्लान पर लागू होता है। बता दें कि इस समय नेटफ्लिक्स के भारत में चार प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें 199 रुपये "मोबाइल", 499 रुपये "बेसिक", 649 रुपये "स्टैंडर्ड" और 799 रुपये "प्रीमियम" प्लान शामिल हैं।

Netflix के एक प्रवक्ता ने Gadgets 360 को दिए एक बयान में कहा, (अनुवाद) “यह एक नया मार्केटिंग प्रमोशन है जो नेटफ्लिक्स को अपनाने में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी सफलता के आधार पर, हम भविष्य में इसे और बड़े पैमाने पर उपलब्ध करा सकते हैं।” नया ऑफर पुराने एक महीने मुफ्त ट्रायल ऑफर का स्थान लेता है। बता दें कि नए ऑफर को भारत में दिसंबर 2019 में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया था और नेटफ्लिक्स का कहना है कि भविष्य में इसका और अधिक विस्तार हो सकता है।

यदि आपने भी 5 रुपये में एक महीने के लिए नेटफ्लिक्स प्लान अपना लिया है या आप ऐसा करने की सोच रहे हैं तो यह जान लें कि आपको 5 रुपये में केवल पहले महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। दूसरे महीने से आपको चुने हुए प्लान की पूरी कीमत चुकानी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »