Motorola ने 55 इंच तक साइज में 6 Smart TV भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत!

4K टीवी 3840 × 2160 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ हैं। इनमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और ये Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ पेश किए गए हैं।

Motorola ने 55 इंच तक साइज में 6 Smart TV भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत!

Photo Credit: Motorola

Motorola revou 2 32 इंच के HD Ready TV की कीमत 13,999 रुपये है।

ख़ास बातें
  • 4K टीवी 3840 × 2160 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ हैं।
  • रेंज के फुलएचडी टीवी में 1920 x 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन है।
  • इनमें 178° व्यूइंग एंगल दिया गया है।
विज्ञापन
Motorola ने अपनी नई स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च की है जो कि Flipkart Big Savings days sale में खरीद के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। कंपनी ने इस नई टीवी रेंज को Motorola revou 2 के तहत लॉन्च किया है जिसमें अलग-अलग साइज और अलग-अलग रेजॉल्यूशन वाले टीवी उपलब्ध हैं। एचडी रेडी टीवी 32 इंच के स्क्रीन साइज में आता है, फुलएचडी टीवी 40 इंच और 43 इंच साइज में आते हैं और 4K रेजॉल्य़ूशन वाले टीवी 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच साइज में आते हैं। सीरीज के सभी टीवी Android TV 11 पर ऑपरेट करते हैं। इनमें 24W स्पीकर्स हैं जिसके साथ एचडी और फुल एचडी टीवी में Dolby Audio का सपोर्ट है और 4K टीवी में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। 
 

Motorola revou 2 Smart TV price, availability

जैसा कि पहले बताया गया है, टीवी 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के साइज में लॉन्च किए गए हैं और इनकी प्राइसिंग अलग-अलग है। 32 इंच के HD Ready TV की कीमत 13,999 रुपये है। 40 इंच के Full HD TV की कीमत 20,990 रुपये, 43 इंच के Full HD TV की कीमत 23,990 रुपये. 43 इंच के 4K TV की कीमत 26,999 रुपये, 50 इंच के 4K TV की कीमत 31,990 रुपये और 55 इंच के 4K TV की कीमत 37,999 रुपये है। ये सभी टीवी Flipkart Big Savings days sale के तहत खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 
 

Motorola revou 2 Smart TV specifications

रेजॉल्यूशन के हिसाब से टीवी को तीन कैटिगरी में बांटा गया है। तीनों कैटिगरी के टीवी में स्पेसिफिकेशंस में कुछ अंतर देखने को मिलता है। यहां पर तीनों कैटिगरी के टीवी के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है। 

Motorola revou 2 HD Ready TV
ये टीवी 32 इंच साइज में आता है जिसमें 1366 x 768 पिक्सल रेजॉल्यूशन मिलता है। इनमें 178° व्यूइंग एंगल दिया गया है और 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। टीवी में क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है जिसके साथ Mali G31 MP2 GPU दिया गया है। टीवी में 2GB मेमोरी है और 8GB स्टोरेज दी गई है। 

Motorola revou 2 Full HD TV
रेंज के फुलएचडी टीवी में 1920 x 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन है और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। 178° व्यूइंग एंगल दिया गया है और 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 5000:1 डाइनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। टीवी में लो ब्लू लाइट एमिशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है जिसके साथ Mali G31 MP2 GPU दिया गया है। यह 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। 

Motorola revou 2 4K TV
4K टीवी 3840 × 2160 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ हैं। इनमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और ये Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ पेश किए गए हैं। इसके अलावा इस टीवी में HDR10, 4D साउंड, MEMC और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5000:1 डाइनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। टीवी में लो ब्लू लाइट एमिशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है जिसके साथ Mali G31 MP2 GPU दिया गया है। यह 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। 

मोटोरोला के इन स्मार्ट टीवी के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो, इनमें Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz), Bluetooth, HD और Full HD में 2 HDMI पोर्ट, 4K में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB 2.0 और Ethernet का सपोर्ट दिया गया है।

­­
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »