Mission: Impossible 7 और 8 की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन आएंगी थिएटर में

मिशन : इम्पॉसिबल 8, जिसे 7 जुलाई 2023 को रिलीज करने का इरादा था, उसे अब 28 जून 2024 तक के लिए टाल दिया गया है।

Mission: Impossible 7 और 8 की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन आएंगी थिएटर में

Photo Credit: Paramount Pictures

मिशन: इम्पॉसिबल सीरीज की फिल्‍मों की शूटिंग मुश्किल होती है। इन फ‍िल्‍मों में कई स्टंट और इफेक्‍ट्स होते हैं।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म निर्माताओं का कहना है क‍ि काफी विचार के बाद डेट आगे बढ़ाई है
  • इन फ‍िल्‍मों में एक बार फिर टॉम क्रूज को ईथन हंट के रूप में दिखाया जाएगा
  • टॉम क्रूज इस साल पैरामाउंट की फ‍िल्‍म ‘टॉप गन : मेवरिक’ में नजर आएंगे
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्‍टर टॉम क्रूज (Tom Cruises) को फ‍िल्‍म मिशन : इम्‍पॉसिबल (Mission: Impossible) में ईथन हंट का किरदार निभाते हुए देखना दर्शकों के लिए और लंबा होने जा रहा है। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन: इम्पॉसिबल 7 और मिशन: इम्पॉसिबल 8 को COVID-19 महामारी के कारण फिर से डिले कर दिया गया है। लंबे वक्‍त से चल रही इस पॉपुलर जासूसी सीरीज की अगली दो फिल्मों की रिलीज में पैरामाउंट पिक्चर्स देरी कर रहा है। मिशन: इम्पॉसिबल 7 का प्रीमियर पहले 30 सितंबर को होना था। अब यह 14 जुलाई 2023 को शुरू होगा। वहींं, मिशन : इम्पॉसिबल 8, जिसे 7 जुलाई 2023 को रिलीज करने का इरादा था, उसे अब 28 जून 2024 तक के लिए टाल दिया गया है।

इस सीरीज की सातवीं फिल्म को स्काईडांस ने को-प्रॉड्यूस किया है। वैसे इस फ‍िल्‍म को 23 जुलाई 2021 में शुरू किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे कई बार पोस्‍टपोन किया गया है।

मिशन: इम्पॉसिबल सीरीज की फिल्‍मों की शूटिंग थोड़ा मुश्किल होती है। इन फ‍िल्‍मों में कई स्टंट और इफेक्‍ट्स होते हैं। फिल्म के मेकर्स काफी हद तक ग्रीन स्‍क्रीन स्क्रीन पर काम करने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही दुनिया के कई देशों में फ‍िल्‍म की शूटिंग होती है।

फ‍िल्‍म की निर्माता कंपनियां पैरामाउंट पिक्‍चर्स और स्‍काईडांस ने एक बयान में कहा है कि काफी विचार के बाद मिशन: इम्पॉसिबल 7 और 8 की रिलीज डेट को पोस्‍टपोन करने का फैसला किया गया है। नई फ‍िल्‍मों रिलीज डेट अब 14 जुलाई 2023 और 28 जून 2024 होगी। हम दर्शकों को बेहतरीन थिएटर एक्‍सपीरियंस देने के लिए तत्पर हैं।

सीरीज की अगली दो फिल्मों में एक बार फिर टॉम क्रूज को ईथन हंट के रूप में दिखाया जाएगा। वह IMF एजेंट है। मिशन: इम्पॉसिबल- फॉलआउट और मिशन: इम्पॉसिबल - रोज नेशन का काम संभालने वाले क्रिस्टोफर मैकक्वेरी इस सीरीज की अगली दो फ‍िल्‍मों का निर्देशन कर रहे हैं। फ‍िल्‍म में रेबेका फर्ग्यूसन, हेले एटवेल, विंग रैम्स, हेनरी जेर्नी, साइमन पेग, वैनेसा किर्बी और एंजेला बैसेट भी भूमिकाओं में होंगे। 

मिशन: इम्पॉसिबल फिल्मों के अलावा टॉम क्रूज इस साल पैरामाउंट की फ‍िल्‍म ‘टॉप गन : मेवरिक' (Top Gun: Maverick) में नजर आएंगे। यह 27 मई को रिलीज होगी। फ‍िल्‍म की रिलीज साल 2019 से पेंडिंग है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »