कालीन भैया और गुड्डु की दुश्‍मनी का नया चैप्‍टर लिखेगी ‘मिर्जापुर 3’, अगले हफ्ते से शुरू होगी शूटिंग

इस सीरीज को एक्सेल एंटरटेनमेंट के अंडर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2022 17:55 IST
ख़ास बातें
  • अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी का किरदार निभा रहे हैं पंकज त्रिपाठी
  • अली फजल गुड्डु भैया का रोल प्‍ले करते दिखाई देंगे
  • अगले साल एमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो सकती है यह सीरीज

मिर्जापुर साल 2018 में अपनी शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी इंडियन ओर‍िजिनल सीरीज में से एक रही है।

एमेजॉन प्राइम की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर' के तीसरे सीजन (Mirzapur season 3) की शूटिंग जल्द शुरू हो रही है। सीरीज में कालीन भैया के किरदार से लोकप्रिय हुए अभ‍िनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि वह इस क्राइम ड्रामा सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। एक क्रूर माफिया अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी के रूप में ‘मिर्जापुर' में अभिनय करने वाले त्रिपाठी ने कहा कि सत्ता की भूख सबको होती है। मिर्जापुर में इसी को दिखाया गया है।

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि मैं फिर से कालीन भैया बनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मुझे पता है कि इस सीरीज के लिए प्रशंसकों का उत्साह बहुत अधिक है। मैं कल कॉस्ट्यूम ट्रायल करूंगा और एक हफ्ते के भीतर हम शूटिंग शुरू कर देंगे। मैं अब इसकी पूरी स्क्रिप्‍ट भी सुनूंगा। 
Advertisement

पंकज ने कहा कि कालीन भैया के इस शो और किरदार को जीने में बहुत मजा आता है। मैं असल जिंदगी में एक पावरलैस आदमी हूं, इसलिए कालीन भैया के जरिए ही ताकत का अनुभव करता हूं। उन्‍होंने कहा कि सत्ता की भूख सबको होती है। मिर्जापुर में इसी को दिखाया गया है।

इस सीरीज को एक्सेल एंटरटेनमेंट के अंडर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।  मिर्जापुर साल 2018 में अपनी शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी इंडियन ओर‍िजिनल सीरीज में से एक रही है। इसका दूसरा सीजन साल 2020 में भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक था।
Advertisement

पंकज त्रिपाठी के अलावा मिर्जापुर सीजन 3 में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, हर्षिता गौर, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग भी हैं। वहीं, नए सीजन की पटकथा और डायलॉग के पीछे अपूर्वा धर बडगैयन, अविनाश सिंह, विजय वर्मा और अविनाश सिंह तोमर हैं, जबकि कहानी का क्रेडिट पुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा के पास है। गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर इस सीरीज के डायरेक्‍शन की जिम्‍मेदारी निभाएंगे। माना जा रहा है कि इस सीजन में कालीन भैया और गुड्डु के बीच की दुश्‍मनी और ज्‍यादा हो जाएगी। अली फजल सीरीज में गुड्डु की भूमिका में हैं। 
Advertisement

क्‍योंकि अभी इसकी शूटिंग शुरू हो रही है। ऐसे में उम्‍मीद यही की जा सकती है कि मिर्जापुर का तीसरा सीजन अगले साल से पहले नहीं आएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.