Xiaomi ने Mi TV P1 सीरीज़ में 55 इंच तक के 4 TV लॉन्च किए, जानें कीमत

Mi TV P1 की कीमत EUR 279 (लगभग 24,800 रुपये) है, जिसमें आपको टीवी का 32 इंच मॉडल खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा 43 इंच के मॉडल की कीमत EUR 449 (लगभग 39,900 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 मई 2021 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV P1 सीरीज़ में तीन 4K टीवी मॉडल्स शामिल हैं
  • मी टीवी पी1 32 इंच मॉडल एचडी-रेडी टीवी है
  • Xiaomi ने इस टीवी सीरीज़ की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में जानकारी नह

सभी टीवी मॉडल्स के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं

Mi TV P1 सीरीज़ को Xiaomi द्वारा इटली में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें चार स्क्रीन साइज़ मौजूद है 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच मी टीवी पी1 सीरीज़ एंड्रॉयड टीवी पर काम करते हैं और सभी टीवी मॉडल्स में स्क्रीन साइज़ के अलावा ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं। 32 इंच का मॉडल सीरीज़ के बाकि मॉडल्स से थोड़ा अलग है। मी टीवी पी1 एंड्रॉयड टीवी सीरीज़ मॉडल्स में 60 हर्ट्ज़ स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट दिया गया है, इसके साथ इसमें गूगल प्ले स्टोर और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट दिया गया है। यह टीवी मॉडल्स मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें सभी किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं।
 

Mi TV P1 series price, availability

Mi TV P1 की कीमत EUR 279 (लगभग 24,800 रुपये) है, जिसमें आपको टीवी का 32 इंच मॉडल खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा 43 इंच के मॉडल की कीमत EUR 449 (लगभग 39,900 रुपये) है। इन मॉडल्स के लिए कीमत की जानकारी स्थानीय ऑनलाइन पब्लिकेशन Italy 24 News द्वारा हासिल की गई है। Xiaomi Italy वेबसाइट के अनुसार, 50 इंच मॉडल की कीमत EUR 599 (लगभग 53,200 रुपये) है, जबकि इसका 55 इंच मॉडल EUR 649 (लगभग 57,600 रुपये) में आता है।
Advertisement

पब्लिकेशन का कहना है कि 43 इंच और 55 इंच मॉडल की सेल इटली में 21 मई से शुरू होगी। फिलहाल, Xiaomi ने Mi TV P1 सीरीज़ मॉडल्स की भारतीय उपलब्धता व ग्लोबल लॉन्च संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Mi TV P1 series specifications

मी टीवी पी1 सीरीज़ जैसे कि हमने पहले बताया यह 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज़ मॉडल्स में आते हैं। इटेलियन पब्लिकेशन के अनुसार, सभी मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक एक जैसे हैं, सिवाये 32 इंच के मॉडल के जिसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हैं। 32 इंच टीवी Android TV 9 पर काम करता है, वहीं दूसरी ओर बाकि टीवी मॉडल्स Android TV 10 पर काम करते हैं। 32 इंच मॉडल एचडी-रेडी (1,366x768 पिक्सल) टीवी है, जबकि बाकि टीवी मॉडल्स 4K (3,840x2,160 पिक्सल) पैनल के साथ आते हैं। सभी मॉडल्स में स्टैंडर्ड 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूविंग एंगल मौजूद है।  
Advertisement

मी टीवी पी1 सीरीज़ 4के मॉडल्स क्वाड-कोर MediaTek MT9611 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali G52 MP2 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मौजूद है। 4के मॉडल्स में 88 प्रतिशत NTSC कलर गामुट कवरेज दी गई है और 94 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज मौजूद है। इसमें डॉल्बी विज़न, एचडीआर10प्लस और एचएलजी सपोर्ट मौजूद है। 4के मॉडल्स में डुअल-बैंड वाई-पाई, ब्लूटूथ वी5.0, तीन एचडीएमआई पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स और इथरनेट पोर्ट, एक ऑप्किल डिजिटल ऑडियो आउट पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  5. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  9. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  10. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.