शाओमी का Mi TV 4S स्मार्ट टीवी लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Xiaomi के अगले स्मार्ट टीवी का नाम है Xiaomi Mi TV 4S, जो चीनी बाज़ार में लॉन्च हो गया है। 55 इंच वाला मी टीवी 4एस 4के टीवी एचडीआर डिस्प्ले से लैस होकर आया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के अगले स्मार्ट टीवी का नाम है Xiaomi Mi TV 4S
  • चीनी बाज़ार में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi TV 4S
  • 55 इंच वाला मी टीवी 4एस 4के टीवी एचडीआर डिस्प्ले से लैस है
Xiaomi के अगले स्मार्ट टीवी का नाम है Xiaomi Mi TV 4S, जो चीनी बाज़ार में लॉन्च हो गया है। 55 इंच वाला मी टीवी 4एस 4के टीवी एचडीआर डिस्प्ले से लैस होकर आया है। साथ ही इसमें है पैचवॉल, डोल्बी ऑडियो जैसे फीचर भी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 40 इंच वाला मी टीवी 4ए इसी बाज़ार में उतारा था। अब नया टीवी अतिरिक्त फीचर के साथ बड़ी स्क्रीन लेकर आया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मी टीवी 4एस में 55 इंच का 4के डिस्प्ले है। इसमें डायरेक्ट टाइप बैकलाइट, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, 60 हार्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट और 8 एमएस का डायनेमिक रिस्पॉन्स। स्मार्ट टीवी 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉरटेक्स-ए53 प्रोसेसर से लैस है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

इसमें 750 मेगाहर्ट्ज़ माली 450 जीपीयू भी है और 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से नए टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी सपोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, एवी पोर्ट, एनालॉग सिग्नल डीटीएमबी और इथरनेट की सुविधा है। इसमें 8 वॉट के दो स्पीकर हैं, जो डोल्बी और डीटीएस से लैस हैं।

अन्य फीचर में शामिल है वॉयस कंट्रोल सपोर्ट, जिसकी मदद से यूज़र रिमोट के माध्यम से कमांड दे सकते हैं। जैसे - 'ठीक 20 मिनट बाद टीवी बंद कर दो।' इसके अलावा इसमें 8 वॉट के स्टीरियो स्पीकर हैं। टीवी का कुल वज़न 13.4 किलो है।
Advertisement

साथ ही आपको बता दें कि 55 इंच वाले मी टीवी 4एस की चीनी बाज़ार में कीमत 2,999 चीनी युआन (तकरीबन 31,100 रुपये) है। प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और स्मार्ट टीवी 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह स्पष्ट नहीं है कि शाओमी इस टीवी को भारत समेत अन्य बाज़ारों में उतारेगी या नहीं। फिलहाल भारतीय ग्राहकों के पास मी टीवी 4 और मी टीवी 4ए खरीदने का विकल्प है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.