Xiaomi का 'किफायती' Mi TV 4A 40 Horizon Edition टेलिवीज़न भारत में लॉन्च, जानें खूबियां

Mi TV 4A 40 Horizon Edition के लॉन्च ऑफर की बात करें, तो इसमें HDFC Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रासजेक्शन पर 1,000 रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। Flipkart इस पर पुराने स्मार्ट टीवी के बदले 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जून 2021 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4A 40 Horizon Edition में मिलेगा शानदार व्यूविंग अनुभव
  • मी टीवी 4ए 40 हॉरिज़न एडिशन टीवी Mi TV 4A 40 की तरह ही है
  • टीवी की सेल कल 2 जून से शुरू होगी
Mi TV 4A 40 Horizon Edition को आज 1 जून मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi का यह नया स्मार्ट टीवी मौजूदा Mi TV 4A 40 का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि साल 2019 में लॉन्च किया गया था। मी टीवी 4ए 40 हॉरिजॉन एडिशन को लेकर कहा गया है कि यह शानदार व्यूविंग अनुभव प्रदान करने के लिए 'बेजल-लेस' डिज़ाइन से लैस होगा। इस टीवी का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.7 प्रतिशत होगा। हालांकि, नए डिज़ाइन के अलावा यह स्मार्ट टीवी Mi TV 4A 40 जैसा ही रहने वाला है। इसमें कंपनी का PatchWall इंटरफेस प्रीलोडेड होगा, जिसमें Universal Search, Kids Mode और Celebrity Watchlists जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
 

Mi TV 4A 40 Horizon Edition price in India, availability details

Mi TV 4A 40 Horizon Edition की कीमत भारत में 23,999 रुपये सेट की गई है। यह टीवी खरीद के लिए Flipkart, Mi.com, Mi Studio और Mi रिटेलर पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसकी सेल 2 जून बुधवार से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लेकिन कंपनी का कहना है कि टीवी की उपलब्धता राज्य में लगे लॉकडाउन गाइडलाइन्स पर निर्भर करेगी।
Advertisement

Mi TV 4A 40 Horizon Edition के लॉन्च ऑफर की बात करें, तो इसमें HDFC Bank क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रासजेक्शन पर 1,000 रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। Flipkart इस पर पुराने स्मार्ट टीवी के बदले 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है।

ऑरिज़नल Mi TV 4A 40 स्मार्ट टीवी को सितंबर 2019 को लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 17,999 रुपये थी। हालांकि, इसे अभी 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Mi TV 4A 40 Horizon Edition specifications

मी टीवी 4एक 40 हॉरिज़न एडिशन Android TV 9.0 पर आधारित एन्हैंस्ड वर्ज़न PatchWall पर चलता है। इस स्मार्ट टीवी में 40 इंच फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 178 डिग्री व्यूविंग एंगल मिलता है। यह टीवी 10-10 वॉट वाले दो स्पीकर से लैस है, जिनसे कुल मिलाकर 20 वॉट स्टीरियो साउंड आउटपुट मिलता है। इन स्पीकर में DTS-HD सपोर्ट भी शामिल है।  

इसके अलावा, मी टीवी 4ए 40 हॉरिज़न एडिशन टीवी में क्वाड-कोर Amlogic कॉर्टेक्स ए53 सीपीयू मौजूद है, जिसके साथ Mali-450 जीपीयू और 1 जीबी DDR रैम और 8 जीबी eMMC स्टोरेज मौजूद है। इस टवी में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी4.2, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, तीन HDMI पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट, S/PDIF और एक 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisement

मी टीवी 4ए 40 हॉरिज़न एडिशन टीवी में रिमोट कंट्रोल मौजूद है, जिस पर आपको विभिन्न वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए कीबटन मिलेंगे। इस स्मार्ट टीवी में Mi Quick Wake प्रीलोडेड है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि टीवी को 5 सेकेंड से भी कम समय के अंदर ऑन कर सकता है। साथ ही इसमें Mi Home app सपोर्ट भी मौजूद है, जिसके जरिए आप मी स्मार्ट हो डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

Mi TV 4A 40 Horizon Edition का डायमेंशन 892.2x512.8mm है। इसके अलावा इसका भार 5.48 किलोग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

40.00 इंच

डाइमेंशन

892.2mm x 512.8mm

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

40.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

909.4mm x 512mm x 220.6mm

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

Full-HD
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  3. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  4. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  5. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  7. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  10. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.