इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किए अपने 4 नए एंड्रॉयड टीवी, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

जर्मन ब्रांड ने भारतीय बाज़ार में अपने लेटेस्ट Android TV रेंज़ को उतारा है। जानें इनकी खूबियों और कीमत के बारे में।

इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किए अपने 4 नए एंड्रॉयड टीवी, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किए अपने 4 नए एंड्रॉयड टीवी, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Metz Android TV रेंज़ Amazon पर उपलब्ध
  • मेट्ज़ एंड्रॉयड टीवी रेंज़ की कीमत 12,999 रुपये से शुरू
  • Metz Android TV रेंज़ में उतारे गए 4K रिजॉल्यूशन वाले टीवी भी
विज्ञापन
'किफायती' कीमत में टीवी सेगमेंट का विस्तार भारत में तेज़ी से हो रहा है। किफायती सेगमेंट में स्मार्ट टीवी बनाने वाली कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धी भी बढ़ रही है। Vu, TCL और Xiaomi जैसे ब्रांड ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो वहीं छोड़े ब्रांड भी अपने स्मार्ट टीवी में मजबूत स्पेशिपिकेशन मुहैया करा रहे हैं। अब हाल ही में जर्मन ब्रांड Metz ने भारतीय बाज़ार में अपने लेटेस्ट टीवी रेंज़ को उतारा है। मेट्ज़ (Metz Android TV) ब्रांड के ये एंड्रॉयड टीवी ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इनकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।

Metz Android TV रेंज़ में चार नए टीवी उतारे गए हैं-एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ M32E6 (कीमत 12,999 रुपये), फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ M40E6 (कीमत 20,999 रुपये), 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ M50G2 (कीमत 36,999 रुपये) और 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ M55G2 (कीमत 42,999 रुपये) है। चारों टीवी स्मार्ट टीवी हैं और एंड्रॉइड टीवी 8.0 पर चलते हैं, इनमें YouTube, गूगल प्ले मूवीज़, Hotstar और Netflix सहित विभिन्न ऐप दिए गए हैं।

टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर भी है, जो कंपैटिबल डिवाइस के साथ स्क्रीन कास्टिंग करने में मदद करेगा। एंड्रॉइड टीवी इंटरफ़ेस के माध्यम से Google Play स्टोर को एक्सेस किया जा सकता है। यूज़र कई ऐप्स और सर्विस को इंस्टॉल कर सकते हैं, इसके अलावा टीवी में गूगल असिसिटेंट फीचर भी है जिसका इस्तेमाल आप वॉयस रिमोट से कर पाएंगे, डीटीएस-ट्यून्ड साउंड, क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4K वेरिएंट में एचडीआर सपोर्ट है।

एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी टीवी में शामिल है। Metz Android TV इस प्राइस सेगमेंट में मौजूदा Xiaomi ब्रांड से मुकाबले करेंगे। शाओमी के Mi TV 4C Pro (32 इंच) मॉडल की कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन 12,999 रुपये है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले32.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशनHD-Ready
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले40.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशनFull-HD
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metz, Android TV, Amazon, Skyworth, Metz Android TV

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »