भारत में आया नया स्मार्ट टीवी ब्रांड Lumio, Xiaomi और Flipkart के पूर्व अधिकारियों ने किया शुरू

Lumio ने Google TV के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे यूजर्स को 10,000+ ऐप्स पर 4 लाख से ज्यादा मूवीज और शोज देखने का ऑप्शन मिलेगा।

भारत में आया नया स्मार्ट टीवी ब्रांड Lumio, Xiaomi और Flipkart के पूर्व अधिकारियों ने किया शुरू
ख़ास बातें
  • Circuit House Technologies ने Lumio नाम से स्मार्ट टीवी ब्रांड लॉन्च किया
  • Lumio का फोकस प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देने पर होगा
  • टीम में Lenovo, LG और Samsung जैसे दिग्गज ब्रांड्स के एक्सपर्ट्स शामिल
विज्ञापन
भारत के होम एंटरटेनमेंट मार्केट में नया खिलाड़ी एंट्री कर चुका है। Xiaomi और Flipkart के एक्सपर्ट्स द्वारा समर्थित Circuit House Technologies ने Lumio नाम से नया स्मार्ट टीवी ब्रांड लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, Lumio का फोकस प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देने पर होगा और यह भारतीय स्मार्ट टीवी सेगमेंट में मौजूदा कमियों को दूर करने की कोशिश करेगा। कंपनी का कहना है कि भले ही बाजार में 100 से ज्यादा स्मार्ट टीवी ब्रांड मौजूद हैं, लेकिन फिर भी ग्राहक सर्च पर ज्यादा निर्भर रहते हैं, जिससे ब्रांड लॉयल्टी की कमी साफ नजर आती है। Lumio इसी गैप को भरने और स्मार्ट टीवी सेगमेंट में नई पहचान बनाने के इरादे से आया है।

कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि भारत का स्मार्ट टीवी मार्केट 5 बिलियन डॉलर का हो चुका है, जहां अब बड़ी स्क्रीन और एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। इस बढ़ते बाजार में Lumio का दावा है कि वह कस्टमर्स की रियल जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मार्ट फीचर्स लेकर आएगा। कंपनी ने बताया कि Lumio की कोर टीम में Lenovo, Philips, Tivo, LG और Samsung जैसे दिग्गज ब्रांड्स के एक्सपर्ट्स शामिल हैं, जो बेहतर और आसान यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए काम कर रहे हैं।

Lumio ने Google TV के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे यूजर्स को 10,000+ ऐप्स पर 4 लाख से ज्यादा मूवीज और शोज देखने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, भारत की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Dixon Technologies इसके प्रोडक्शन को हैंडल करेगी। वहीं, Amazon India इसके डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभालेगा, जिससे Lumio स्मार्ट टीवी पूरे भारत में आसानी से उपलब्ध होंगे।

Lumio का ऑफिशियल लॉन्च मार्च 2025 में होगा, जिसमें भारतीय कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए फीचर्स पेश किए जाएंगे। यह कदम भारतीय टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, जो दिखाएगा कि भारतीय ब्रांड भी होम एंटरटेनमेंट इनोवेशन में लीड कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lumio
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »