LG ने भारत में लॉन्च किया Rs 2 लाख का 48-इंच 4K TV, जानें फीचर्स

LG OLED 48CX TV भारत में ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1,99,990 रुपये है। जो भी इस टीवी को खरीदने के इच्छुक हैं, वह अपने नजदीकी रिटेलर को LG India वेबसाइट के माध्यम से खोज सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 18:36 IST
ख़ास बातें
  • LG OLED 48CX TV में 48 इंच 4K OLED पैनल फीचर किया गया है
  • एलजी ओलेड 48सीएक्स टीवी में Eye Comfort Display डिज़ाइन दिया गया है
  • यह टीवी LGके Alpha 9 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है

LG OLED 48CX TV भारत में ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है

LG OLED 48CX TV को भारत में दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी के OLED टेलीविज़न रेंज के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। LG webOS आधारित स्मार्ट टीवी AMD FreeSync और Nvidia G-Sync Compatible सपोर्ट के साथ आता है। यह 48 इंच का टीवी LG के Alpha 9 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, ऑडियो के लिए इसमें AI Acoustic Tuning  दिया गया है। इसके साथ-साथ इसमें एलजी का 'HDR 10 Pro' सपोर्ट और 4K रिजॉल्यूशन पैनल फीचर किया गया है, जिसको लेकर एलजी का कहना है कि यह एन्हैंस्ड गेमिंग, सिनेमा और स्पोर्ट्स व्यूविंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
 

LG OLED 48CX TV price, availability

LG OLED 48CX TV भारत में ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1,99,990 रुपये है। जो भी इस टीवी को खरीदने के इच्छुक हैं, वह अपने नजदीकी रिटेलर को LG India वेबसाइट के माध्यम से खोज सकते हैं।
Advertisement
 

LG OLED 48CX TV specifications

एलजी ओलेड 48सीएक्स टीवी में 48 इंच 4K (3840x2160 पिक्सल) self-lit OLED पैनल फीचर किया गया है। इसमें डॉल्बी विज़न आईक्यू और एटमॉस दिया गया है, जो कि एलजी टीवी पर डॉल्बी विज़न कॉन्टेंट को कमरे की ब्राइटनेस के अनुसार ऑप्टिमाइज़ करता है। इसमें AI Acoustic Tuning audio भी दिया गया है। यूज़र्स ब्लूटूथ हेडसेट या साउंड बार को वायरलेस तरीके से टीवी के साथ कनेक्ट करके वायरलेस साउंड (2-वे ब्लूटूथ) का भी फायदा उठा सकते हैं। यह टीवी LGके Alpha 9 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है।

LG के अनुसार, यह टीवी यूज़र्स को बिना किसी रूकावट गेम खेलने की सुविधा देता है, जिसकी वजह से वैरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR)... वीआरआर टीवी के रिफ्रेश रेट को डायनामिक तरीके से कॉन्सोल या पीसी से आने वाले फ्रेम रेट के साथ मिलाता है। यह टीवी एचडीआर 10 प्रो को सपोर्ट करता है, जो कि एचडीआर 10 कॉन्टेंट को डिस्प्ले पर सपोर्ट करता है। HGiG के साथ यह एचडीआर गेमिंग में बेस्ट एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। अन्य गेमिंग फोक्स फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑटो लो-लैटेंसी मोड (ALLM) और Enhanced ऑडियो रिटर्न चैनल (eARC)  शामिल हैं।
Advertisement

टीवी में स्पोर्ट्स अलर्ट फीचर भी आता है, जो कि यूज़र्स को रियल-टाइम अलर्ट प्रदान करता है। LG OLED 48CX TV को लेकर दावा किया गया है कि इसमें वाइड व्यूविंग एंगल मिलते हैं। एलजी के अनुसार, टीवी फास्टर रिस्पॉन्स टाइम (>1ms) ऑफर करता है। इसमें बिल्ट-इन एलजी ThinQ प्लेटफॉर्म भी है, जिसमें गूगल असिस्टेंट, अमेज़न अलेक्सा, ऐप्पल एयरप्ले 2 और होमकिट सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें मैजिक रिमोट दिया है, जिसके साथ वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मिलेगा। टीवी में आंखों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए Eye Comfort Display डिज़ाइन दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ वी5.0, 3 यूएसबी पोर्ट, 4 एचडीएमआई वी2.1 पोर्ट्स, 1 ईथरनेट पोर्ट, 1 हेडफोन आउट, 1 आरएफ इनपुट और 1 डिजिटल ऑडियो आउट (ऑप्टिकल) विकल्प शामिल हैं। इसमें बिल्ट-इन 2.2 चैनल साउंड और यह 40 वॉट आउटपुट प्रदान कता है, जिसमें 20 वॉट सब-वुफर सेटअप शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.