2 करोड़ रुपये से भी महंगा LG का 136 इंच TV, जानें इसके धांसू फीचर्स!

MAGNIT 4K 136 इंच का ऐलान करते हुए एलजी ने बता दिया था कि यह माइक्रो एलईडी डिस्प्ले तकनीक के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 21:20 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा कर दिया है
  • 136 इंच टीवी की कीमत 299,999 अमेरिकी डॉलर रखी गई है
  • यह माइक्रो एलईडी डिस्प्ले तकनीक के साथ आता है

यह टीवी एडवांस रंग, कॉन्‍ट्रास्ट और क्लियरिटी के साथ 4K रेजॉलूशन ऑफर करता है। यह वेबओएस स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म पर रन करता है।

बड़े टीवी की बात आती है, तो हमारे जेहन में 50 और 55 इंच स्‍क्रीन साइज के टीवी उभरते हैं। दिमाग पर ज्‍यादा जोर लगाने पर 65 इंच स्‍क्रीन साइज का टीवी ध्‍यान में आता है। लेकिन कंपनियां कहीं आगे निकल गई हैं और 100 इंच से ऊपर के टीवी पेश कर रही हैं। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स की दुनिया के जाने-माने ब्रैंड एलजी (LG) ने बीते दिनों LG MAGNIT 4K 136 इंच टीवी के बारे में बताया था। जी हां! 136 इंच स्‍क्रीन साइज का टीवी। अब कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा कर दिया है, लेकिन दाम पढ़कर आपको घबराना नहीं है! 

LG MAGNIT 4K 136 इंच टीवी की कीमत बताने से पहले एक और दिलचस्‍प जानकारी आपको दे देते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यह कंपनी का बहुत बड़ा टीवी नहीं है। यह टीवी कई हाई-रेजॉलूशन डायरेक्ट व्यू एलईडी टीवी में सबसे छोटा है। एलजी के पास 163 इंच और 325 इंच के टीवी भी हैं। कंपनी के पास 8K डिस्प्ले वाला 325 इंच का फ्लैगशिप मॉडल भी है। 

LG MAGNIT 4K 136 इंच टीवी की कीमत 299,999 अमेरिकी डॉलर रखी गई है। इसे भारतीय रुपये में कन्‍वर्ट करें, तो दाम 2 करोड़ 46 लाख 90 हजार 82 रुपये पर पहुंच जाते हैं। कीमत सुनकर चौंकना लाजिमी है, लेकिन एलजी ने कीमतों की एक और लकीर खींची है, जिसमें इस टीवी को 349,999 अमेरिकी डॉलर में पेश किया जा रहा है और इसके साथ स्‍टैंडिंग स्‍पीकर ऑफर किए जा रहे हैं। 

ये तो बात हुई कीमत की, अब आते हैं फीचर्स पर। MAGNIT 4K 136 इंच का ऐलान करते हुए एलजी ने बता दिया था कि यह माइक्रो एलईडी डिस्प्ले तकनीक के साथ आता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करती है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह टीवी अत्याधुनिक रंग, कंट्रास्ट और स्पष्टता के साथ 4K रेजॉलूशन ऑफर करता है। यह वेबओएस स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म पर रन करता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.