LG ने रोकी 97 इंच अल्ट्रा-लार्ज 8K OLED TV की रिलीज, जानें क्या है वजह

अल्ट्रा-लार्ज टीवी रेजॉल्यूशन मार्केट में LG Electronics 8K OLED 97 इंच टीवी को तैयार करने और जारी करने के लिए वेट एंड सी विजन को अपनाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • LG अपने 8K 97 इंच बड़े टीवी का प्रोडक्शन रोक रहा है।
  • LG ने OLED 8K 97 इंच अल्ट्रा लार्ज टीवी निर्माण को रोकने फैसला किया है।
  • वर्तमान में 97 इंच OLED TV 8K प्रोडक्ट पेश करने का कोई प्लान नहीं है।

LG G2 97-inch OLED TV

Photo Credit: LG

LG ने अपने 8K 97 इंच बड़े टीवी का प्रोडक्शन रोकने का फैसला किया है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से इसकी जानकारी मिली है। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में लगातार सुधार और विस्तार हो रहा है, जिसके चलते पैनल की लागत भी कम होती जा रही है। जिसके चलते बड़ी स्क्रीन और हाई रेजॉल्यूशन टीवी लोगों तक पहुंच रहे हैं। Samsung ने खासतौर पर हाल ही में काफी बेहतर मॉडल जारी किए हैं। हालांकि सभी कंपनियों को उतना फायदा नहीं मिल रहा है। यहां हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Gizmochina के अनुसार, LG ने OLED 8K 97 इंच अल्ट्रा लार्ज टीवी निर्माण को रोकने फैसला किया है। कंपनी का सबसे बड़ा OLED टीवी 97 इंच मॉडल बीते साल से अपने 4K रेजॉल्यूशन पर ही बरकरार रहेगा। इसके अलावा 8K मॉडल को रिलीज करने का कोई अलग प्लान नहीं बनाया है। Samsung ने मुकाबले में इस साल फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर 98 इंच Neo QLED 8K TV पेश किया। ऐसा लगता है कि LG , अल्ट्रा-लार्ज टीवी रेजॉल्यूशन के मामले में वेट एंड सी विजन को अपना रहा है, यानी कि वह यह देख रहा कि यूजर्स का इसके प्रति कैसा रिस्पॉन्स रहता है।
Advertisement

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने इंटरनल तौर पर 97 इंच OLED 8K टीवी पेश नहीं करने का फैसला लिया है। इस मामले में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के एक अधिकारी ने इस माह के शुरू में हुए बड़े टेक इवेंट CES 2023 में कहा था कि फिलहाल प्रोडक्ट को बनाने या जारी करने का कोई प्लान नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि "वर्तमान में 97 इंच OLED TV 8K प्रोडक्ट पेश करने का कोई प्लान नहीं है।" आगे कहा कि "हम देखेंगे कि ग्राहक वर्तमान में मौजूद 97 इंच OLED TV 4K प्रोडक्ट का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं और फीचर्स में सुधार की कोशिश करेंगे।” इसके साथ ही "गैरे जरूरी रेजोल्यूशन कॉम्पिटीशन के बजाय, हम वायरलेस टेक्नोलॉजी जैसे अन्य फीचर्स में सुधार करने पर फोकस करेंगे।"
Advertisement

अल्ट्रा-लार्ज टीवी रेजॉल्यूशन मार्केट में LG Electronics 8K OLED 97 इंच टीवी को तैयार करने और जारी करने के लिए वेट एंड सी विजन को अपनाएगा। मार्केट के रुझान और यूजर्स की पसंद को देखा जाएगा। यह फैसला सिर्फ रेजोल्यूशन के बजाय कुल मिलाकर यूजर्स की सुविधाओं में सुधार पर एलजी के फोकस को भी दिखाता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG Electronics, LG TV, LG 8K OLED TV, Samsung, 8K OLED TV, Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.