Kodak Matrix QLED TV 43, 50, 55 और 65 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

Kodak ने भारतीय बाजार में अपनी मैट्रिक्स QLED टीवी सीरीज में नए टीवी लॉन्च कर दिए गए हैं, जिसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2025 08:15 IST
ख़ास बातें
  • Kodak Matrix QLED TV के 43 इंच 43ST5005 मॉडल की कीमत 18,799 रुपये है।
  • Kodak Matrix QLED TV के 50 इंच मॉडल 50ST5015 की कीमत 23,999 रुपये है।
  • Kodak Matrix QLED TV के 55 इंच मॉडल 55ST5025 की कीमत 27,649 रुपये है।

Kodak Matrix QLED TV में 65 इंच QLED 4K डिस्प्ले है।

Photo Credit: Kodak

Kodak ने भारतीय बाजार में अपनी मैट्रिक्स QLED टीवी सीरीज में नए टीवी लॉन्च कर दिए गए हैं, जिसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल शामिल हैं। इन टीवी में HDR10+, वाइड कलर गैमट और 550 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ 4K QLED डिस्प्ले शामिल है। ये टीवी बेजेल लेस और मेटैलिक फिनिश वाले डिजाइन के साथ आते हैं और सभी के सभी गूगल टीवी पर काम करते हैं। यहां हम आपको Kodak Matrix QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Kodak Matrix QLED TV Price

Kodak Matrix QLED TV के 43 इंच 43ST5005 मॉडल की कीमत 18,799 रुपये, 50 इंच मॉडल 50ST5015 की कीमत 23,999 रुपये, 55 इंच मॉडल 55ST5025 की कीमत 27,649 रुपये और 65 इंच मॉडल 65ST5035 की कीमत 37,999 रुपये है। Kodak लॉन्च के तहत फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को नया टीवी नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ मिलेगा। अमेजन पर एसबीआई कार्ड यूजर्स 10 प्रतिशत छूट के साथ नया टीवी खरीद पाएंगे।

Advertisement

Kodak Matrix QLED TV Features & Specifications

Kodak Matrix QLED TV में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच QLED 4K डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। HDR10 + WCG के साथ लाइफ-लाइक विजुअल्स मिलते हैं। प्रीमियम लुक के लिए बेजल-लेस मेटालिक डिजाइन दिया गया है। इन टीवी में गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट और एयरप्ले का सपोर्ट मिलता है, जिससे 10 हजार से ज्यादा ऐप्स और 5 लाख शो एक्सेस हो सकते हैं। इसके अलावा इनमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, सोनी लिव, जी5 और जियो हॉटस्टार जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड आते हैं। वहीं रिमोट में वॉइस सर्च और क्विक एक्सेस के लिए डेडिकेटेड OTT कीज भी आती हैं।

इन टीवी में Ai PQ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ ARM Cortex A55 है। इसमें 60Hz पर AI स्मूथ मोशन और कई पिक्चर और साउंड मोड मिलते हैं। ऑडियो की बात करें तो 55/65 इंच मॉडल में 60W आउटपुट मिलता है, जबकि 43/50 इंच मॉडल में 50W आउटपुट दिया जाता है। सभी टीवी डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस और DTS ट्रूसराउंड का सपोर्ट करते हैं। इन टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं 2GB रैम और 16GB स्टोरेज आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ARC और CEC के साथ तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, ऑप्टिकल आउटपुट, ब्लूटूथ 5.0 और ड्यूल बैंड वाई-फाई शामिल हैं। कंपनी इन स्मार्ट टीवी के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.