Kodak के नए 43-इंच QLED TV में पहली बार आया JioTele OS, कीमत सुनकर हो जाओगे हैरान!

Kodak का यह 43-इंच QLED 4K TV JioTele OS के साथ भारत में 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसे Amazon से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 18:16 IST
ख़ास बातें
  • Kodak ने लॉन्च किया 43-इंच QLED 4K TV सिर्फ 18,999 रुपये में
  • JioTele OS के साथ 300+ लाइव चैनल और 200+ ऐप्स का सपोर्ट
  • Dolby Audio और AI कंटेंट रिकमेंडेशन से मिलेगा बेहतर अनुभव

JioTele OS के चलते इस टीवी में AI-पावर्ड कंटेंट रिकमेंडेशन और 300+ फ्री लाइव टीवी चैनल्स शामिल हैं

Photo Credit: Kodak

भारतीय यूजर्स के लिए पर्सनलाइज्ड और लोकलाइज्ड कंटेंट की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए Kodak ने अपना पहला JioTele OS आधारित QLED TV भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 43-इंच का QLED 4K स्मार्ट टीवी अब एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर उपलब्ध है। Kodak का दावा है कि यह टीवी खासतौर पर भारत के डिजिटल दर्शकों की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किया गया है, जो हर भाषा, हर स्टाइल और हर रूम में फिट हो जाए।

Kodak QLED 4K TV में 43-इंच का बेजल-लेस AirSlim डिस्प्ले मिलता है, जो HDR सपोर्ट और 1.1 बिलियन कलर्स के साथ आता है। इसके साथ 40W Dolby Digital Plus स्पीकर्स मिलते हैं। टीवी को पावर देने का काम हाई-परफॉर्मेंस Amlogic प्रोसेसर का है, जिसके साथ 2GB RAM और 8GB स्टोरेज को जोड़ा गया है।
Advertisement

JioTele OS के चलते इस टीवी में AI-पावर्ड कंटेंट रिकमेंडेशन, 300+ फ्री लाइव टीवी चैनल्स, 300+ JioGames और JioStore के जरिए 200+ ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसमें Netflix, JioCinema और YouTube के लिए डेडिकेटेड बटन वाला मल्टी-लैंग्वेज सपोर्टेड वॉयस रिमोट भी दिया गया है।

खास बात ये है कि यह टीवी भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं और सैकड़ों बोलियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Advertisement

Kodak TV India के CEO, Avneet Singh Marwah ने इस मौके पर कहा, "हमारा मकसद सिर्फ टीवी बेचना नहीं है, बल्कि भारत के हर घर तक स्मार्ट एंटरटेनमेंट पहुंचाना है। JioTele OS के साथ यह टीवी उस डिजिटल डिवाइड को पाटने का काम करेगा जो अभी भी देश में मौजूद है।"
Advertisement
 

कीमत और उपलब्धता:

Kodak का यह 43-इंच QLED 4K TV JioTele OS के साथ भारत में 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल आगे आने वाले समय में और भी साइज में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kodak, Kodak 43 inch QLED TV, QLED TV, JioTele OS
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  2. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  4. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  5. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  6. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  7. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  8. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  10. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.