40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग

साउंड की बात करें तो ऑडियो सेटअप में 30W RMS वूफर मिलता है और 10W RMS ट्विटर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 12:35 IST
ख़ास बातें
  • JBL Pulse 6 कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर है जिसमें बिल्ट-इन LED लाइटिंग है
  • स्पीकर का वजन 1.49kg है
  • सेटअप में 30W RMS वूफर मिलता है और 10W RMS ट्विटर दिया गया है

JBL Pulse 6 को JBL ने अपने लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है।

Photo Credit: JBL

JBL Pulse 6 को JBL ने अपने लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया स्पीकर है जो बिल्ट-इन LED लाइटिंग के साथ आता है। स्पीकर में पारदर्शी डिजाइन दिया गया है। यह सिलेंडर शेप में आता है और ऊपर हैंडल भी दिया गया है जो लाइटिंग के कारण चमकता भी है। यह मात्र 1.49 किलोग्राम का है। इसलिए यह आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। 34Wh की बैटरी के साथ यह 12 घंटे तक चल सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और इसके साउंड स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से। 

JBL Pulse 6 Speaker Specifications

JBL Pulse 6 कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर है जिसमें बिल्ट-इन LED लाइटिंग सिस्टम मिलता है। यह म्यूजिक के साथ सिंक हो जाता है और उसी के अनुसार चमकता है। स्पीकर का वजन 1.49kg है और इसके डाइमेंशन 131.7 x 264.1 x 106.4mm हैं। इसमें टॉप पर एक हैंडल दिया गया है जिसमें लाइटिंग भी चमकती है। यह देखने में काफी अलग है और लालटेन जैसा दिखता है। स्पीकर में पारदर्शी डिजाइन दिया गया है जिसमें 360 डिग्री LED लाइटिंग मिलती है। इसमें कंपनी ने 16 तरह के अलग-अलग लाइटिंग पैटर्न दिए हैं। EQ कंट्रोल भी इसमें मिल जाते हैं। 

Advertisement

साउंड की बात करें तो ऑडियो सेटअप में 30W RMS वूफर मिलता है और 10W RMS ट्विटर दिया गया है। इसमें 40W की आउटपुट मिल जाती है। ब्लूटूथ स्पीकर में 42Hz से लेकर 20kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज मिल जाती है। AI Sound Boost फीचर इसमें दिया गया है जिससे कि तेज आवाज पर भी साउंड फटती नहीं है। स्पीकर को कंपनी ने IP68 रेटिंग दी है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें SBC, AAC, और LC3 कोडेक सपोर्ट दिया गया है। यह 34Wh बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार के चार्ज में 12 घंटे तक चल सकता है। प्लेटाइम बूस्ट फीचर की मदद से दो घंटे एक्स्ट्रा प्लेबैक टाइम इसमें मिल जाता है। स्पीकर में यूएसबी-सी चार्जिंग दी गई है। फुल चार्ज होने में इसे 4.5 घंटे का समय लगता है। 

JBL Pulse 6 Speaker Price

JBL Pulse 6 स्पीकर को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2499 युआन (लगभग 35,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.