100W की पावरफुल साउंड, 15 घंटे बैटरी के साथ JBL PartyBox Encore 2 स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत

ये Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी से लैस हैं।

100W की पावरफुल साउंड, 15 घंटे बैटरी के साथ JBL PartyBox Encore 2 स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

JBL PartyBox Encore 2 स्पीकर 100W RMS पावर के साथ आते हैं।

ख़ास बातें
  • ये 40Hz से लेकर 20KHz तक की फ्रिक्वेंसी को कवर करते हैं।
  • इनमें Auracast का सपोर्ट भी है।
  • इनका वजन 6.4 किलोग्राम है।
विज्ञापन
JBL ने अपने लेटेस्ट पार्टी स्पीकर लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के नए पोर्टेबल स्पीकर्स हैं जो JBL Partybox Encore 2 नाम से पेश किए गए हैं। स्पीकर में 100W साउंड आउटपुट दिया गया है। इनमें 135mm लॉन्ग थ्रो सबवूफर लगा है और दो 25mm के डोम ट्विटर लगे हैं। ये 40Hz से लेकर 20KHz तक की फ्रिक्वेंसी को कवर करते हैं। ये Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी से लैस हैं। स्पीकर में LE Audio का सपोर्ट भी दिया गया है। इनमें Auracast का सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

JBL PartyBox Encore 2 price

JBL PartyBox Encore 2 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इनका लिस्ट प्राइस 3699 युआन रखा है। लेकिन लिमिटिड प्री-सेल ऑफर के तहत ये स्पीकर 3099 युआन (लगभग 36,500 रुपये) में खरीदे जा सकते हैं। इन्हें JD.com से खरीदा (via) जा सकता है। स्पीकर फिलहाल चीन की मार्केट में पेश किए गए हैं। 
 

JBL PartyBox Encore 2 specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, JBL PartyBox Encore 2 स्पीकर 100W RMS पावर के साथ आते हैं। इनमें 135mm लॉन्ग थ्रो सबवूफर लगा है और दो 25mm के डोम ट्विटर लगे हैं। ये 40Hz से लेकर 20KHz तक की फ्रिक्वेंसी को कवर करते हैं। 

JBL PartyBox Encore 2 स्पीकर्स में वायरलेस कनेक्टिविटी है और ये Bluetooth 5.4 की मदद से कनेक्ट होते हैं। स्पीकर में LE Audio का सपोर्ट भी दिया गया है। इनमें Auracast का सपोर्ट भी है। यानी यूजर वायरलेस तरीके से मल्टीपल स्पीकर्स को एकसाथ जोड़ सकता है। जिससे कि ये बड़े इवेंट्स में भी उपयोगी हो सकते हैं। 

स्पीकर काफी पोर्टेबल बताए गए हैं और इनका वजन 6.4 किलोग्राम है। इनमें राउंड किनारे हैं और सिलिकॉन हैंडल दिया गया है। इसके अलावा इन्हें IPX4 रेट किया गया है। इनमें 4722mAh की बैटरी लगी है। ये एक बार के फुल चार्ज में 15 घंटे का प्लेटाइम दे सकते हैं। स्पीकर को फुल चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इनमें गिटार इनपुट भी दिया गया है। साथ ही केबल कनेक्टिविटी पसंद करने वालों के लिए इनमें AUX पोर्ट भी दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »