itel ने भारत में लॉन्च किए 4 नए साउंडबार, कीमत 3,999 रुपये से शुरू...

itel XE-SB505 की कीमत भारत में 3,999 रुपये है। वहीं itel XE-SB515 की कीमत 6,999 रुपये है। XE-SB625 WL की कीमत की बात करें, तो यह 7,999 रुपये है। XE-SB1040 WL सबसे महंगा साउंडबार है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 सितंबर 2021 16:09 IST
ख़ास बातें
  • itel XE-SB505 और XE-SB515 वायर्ड सब-वूफर के साथ आते हैं
  • itel XE-SB625 WL और XE-SB1040 WL में वायरलेस वूफर मौजूद हैं
  • यह चारों डिवाइस खरीद के लिए Amazon पर लिस्ट हैं
itel ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए चार नए साउंडबार लॉन्च किए हैं। इनके मॉडल नंबर itel XE-SB505, itel XE-SB515, itel XE-SB625 WL और itel XE-SB1040 WL है। इनकी कीमत 3,999 रुपये से शुरू होती है। itel XE-SB505 और itel XE-SB515 वायर्ड सब-वूफर के साथ आते हैं, जबकि XE-SB625 WL और XE-SB1040 WL में वायरलेस वूफर मौजूद हैं। itel XE-SB505 में वुडेन फिनिश दिया गया है, जबकि tel XE-SB515, XE-SB625 WL में प्रीमियम मैटेलिक फिनिश मौजूद है। यह चारों डिवाइस खरीद के लिए Amazon पर लिस्ट हैं।

itel XE-SB505 की कीमत भारत में 3,999 रुपये है। वहीं itel XE-SB515 की कीमत 6,999 रुपये है। XE-SB625 WL की कीमत की बात करें, तो यह 7,999 रुपये है। XE-SB1040 WL सबसे महंगा साउंडबार है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इन चारों को आप Amazon वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो itel XE-SB515 सबसे किफायती साउंडबार होने के नाते 12.7 cm वायर्ड सबवूफर दिया गया है। इसमें आपको 35W पावर आउटपुट मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी और ब्लूटूथ दिया गया है। इस साउंडबार में वुडेन फिनिश दिया गया है। itel XE-SB515 की बात करें, तो यह 80W फुली-लोडेड साउंडबार है, जिसके साथ 13.3 cm वायर्ड सब-वूफर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको DSP, HDMI-ARC, Bluetooth व USB सपोर्ट मिलेगा। इस साउंडबार में मैटेलिक फिनिश दिया गया है।

itel XE-SB625WL में आपको 120W साउंडबार मिलेगा, जिसके साथ 16.5 cm वायरलेड वूफर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको DSP, HDMI-ARC, Bluetooth व USB सपोर्ट मिलता है। इस साउंडबार में भी प्रीमियम मैटेलिक फिनिश दिया गया है। itel XE-1040WL में 170W साउंडबार मिलता है, जिसके साथ 25.4 वायरलेड वूफर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको DSP, HDMI-ARC, Bluetooth व USB सपोर्ट मिलता है। इस साउंडबार में कंटेम्पररी आर्क डिज़ाइन मिलता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  4. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  5. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  7. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  8. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  9. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  10. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.