43 इंच, 55 इंच के 2 नए TV मॉडल Itel G सीरीज़ के तहत भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Itel G सीरीज़ 4K एंड्रॉयड टीवी मॉडल्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस रेंज में दो मॉडल्स Itel G4334IE और Itel G5534IE शामिल हैं। Itel G4334IE में 43 इंच स्क्रीन साइज़ मौजूद है, जबकि G5534IE में 55 इंच का स्क्रीन साइज़ मिलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 जुलाई 2021 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Itel G4334IE टीवी 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है
  • दोनों ही स्मार्ट टीवी में स्मार्ट रिमोट का एक्सेस मौजूद है
  • दोनों ही Itel TV में मौजूद है फ्रेमलैस डिज़ाइन
Itel G सीरीज़ 4K एंड्रॉयड टीवी मॉडल्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस रेंज में दो मॉडल्स Itel G4334IE और Itel G5534IE शामिल हैं। Itel G4334IE में 43 इंच स्क्रीन साइज़ मौजूद है, जबकि G5534IE में 55 इंच का स्क्रीन साइज़ मिलता है। दोनों ही टीवी में फ्रेमलेस डिज़ाइन, 24 वॉट स्पीकर और एंड्रॉयड टीवी 10 शामिल है। आईटेल के दोनों ही टीवी मॉडल्स में गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल फंक्शन के साथ स्मार्ट रिमोट मौजूद है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले के साथ-साथ 178 डिग्री व्यूविंग एंगल शामिल है।
 

Itel G4334IE, Itel G5534IE 4K Android TV price, availability

Itel G4334IE की कीमत 32,999 रुपये है, जबकि Itel G5534IE की कीमत 46,999 रुपये है। Itel का कहना है कि टीवी आज से ऑफलाइन माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Itel G4334IE, Itel G5534IE 4K Android TV specifications, features

Itel G4334IE (43-inch) और Itel G5534IE (55-inch) 4K Android TVs में कई समानताएं मौजूद है। दोनों ही टीवी 4के (3,840x2,160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, 178 डिग्री व्यूविंग एंगल और 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आते हैं। नए आईटेल टीवी मॉडल्स में फ्रेमलेस डिज़ाइन, एंड्रॉयड टीवी 10 और 12वॉट स्टीरियो स्पीकर डॉल्बी ऑडियो के साथ मौजूद है। इसके अतिरिक्त दोनों ही टीवी में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन सपोर्ट मौजूद है।

Itel G4334IE (43-inch) और Itel G5534IE (55-inch) 4के एंड्रॉयड टीवी मॉडल्स मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ARM कॉर्टेक्स ए53 सीपीयू और माली जी52 जीपीय शामिल हैष दोनों ही मॉडल्स में 2 जीबी रैम और 8 जीबी बिल्ट-इन स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो टीवी में बिल्ट-इन वाई-फाई, ब्लूटूत वी5.0, तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट्स शामिल है। आपको इस टीवी के साथ गूगल असिस्टेंट वॉयस सपोर्ट के साथ स्मार्ट रिमोट भी मिलेगा, जो कि आपको हैंड्सफ्री ओटीटी ऐप्स कॉन्टेंट सर्च करने की इज़ाजत देता है।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में Itel ने जी सीरीज़ में चार एंड्रॉयड टीवी भारत में पेश किए थे, जिनका स्क्रीन साइज़ 32 इंच से 55 इंच तक का था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.