भारत का पहला ‘एंड्रॉयड 14’ स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च, दमदार डिस्‍प्‍ले, DJ जैसा साउंड! जानें प्राइस

Acer New Smart TV : इंदकल ने एसर I, L, M और सुपर सीरीज में कुल 19 नए टीवी लॉन्‍च किए हैं, जो 32 से 85 इंच स्‍कीन साइज में आते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Acer ब्रैंड के नए स्‍मार्ट टीवी हुए लॉन्‍च
  • 32 से 85 इंच स्‍क्रीन साइज में लॉन्‍च हुए
  • कंपनी ने सुपर सीरीज भी पेश की

Acer Super सीरीज स्‍मार्ट टीवी के दाम 32999 रुपये से शुरू होते हैं।

भारत में Acer ब्रैंड के टीवी बेचने वाली इंदकल टेक्‍नॉलजीज (Indkal Technologies) ने 2024 की नई स्‍मार्ट टीवी लाइनअप को पेश किया है। कंपनी ने उसकी I, L, M और सुपर सीरीज में कुल 19 नए टीवी लॉन्‍च किए हैं, जो 32 से 85 इंच स्‍कीन साइज में आते हैं। सुपर सीरीज इनमें सबसे नई है। कंपनी का दावा है कि उसके स्‍मार्ट टीवी एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड Google TV पर चलते हैं और यह उपलब्धि पाने वाली वह मार्केट में पहली है। M सीरीज में कंपनी 65 और 75 इंच के मिनी एलईडी + क्‍यूएलईडी टीवी लाई है। सुपर सीरीज 43 इंच से शुरू होकर 85 इंच तक जाती है। आई और एल सीरीज 32 इंच से शुरू होती है और 65 इंच तक टीवी इसमें उपलब्‍ध हैं। 
 

Acer Super Series Smart TV Price in India 

इंदकल की Acer Super सीरीज स्‍मार्ट टीवी के दाम 32999 रुपये से शुरू होते हैं। M सीरीज को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है, जिसकी कीमत 89,999 रुपये से स्‍टार्ट होती है। इसी तरह L सीरीज जोकि 32 इंच से स्‍टार्ट है, उसके शुरुआती दाम 14,999 रुपये हैं। इनकी उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है।  
Advertisement
 

Acer Smart TV 2024 Specifications, features  

Acer Smart TV 2024 में सबसे पहले बात कंपनी की सुपर सीरीज की। इस सीरीज में 43, 50, 55, 65, 75 और 85 इंच के स्‍मार्ट टीवी लाए गए हैं। सभी QLD अल्‍ट्रा एचडी टीवी हैं। डॉल्‍बी एटमॉस के साथ ये टीवी 80W तक साउंड आउटपुट ऑफर करते हैं। सबसे खास कि ये गूगल टीवी पर बेस्‍ड एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। दावा है कि इनका अल्‍ट्रा एचडी डिस्‍प्‍ले शानदार विजुअल्‍स पेश करता है। डॉल्‍बी विजन, एचडीआर10 प्‍लस और सुपर ब्राइटनैस जैसी खूबियां भी हैं। 

M सीरीज जोकि प्रीमियम कंस्‍यूमर्स के लिए लाई गई है। उसमें 65 और 75 इंच के दो नए टीवी आए हैं। इनमें मिनीएलईडी प्‍लस क्‍यूएलईडी डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 3840x2160 पिक्‍सल्‍स है। इन टीवी में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। ये 2.1 चैनल स्‍पीकर्स के साथ 60 वॉट का साउंड आउटपुट जनरेट करते हैं। 
Advertisement

L सीरीज में कंपनी ने फ्रेमलेस डिजाइन पर फोकस किया है। 32 इंच से शुरू होने वाली यह सीरीज एचडी रेजॉलूशन से लेकर अल्‍ट्रा एचडी डिस्‍प्‍ले वाले टीवी ऑफर करती है। खास यह है कि एम और एल सीरीज टीवी भी एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड गूगल टीवी पर रन करते हैं। 

आई सीरीज में 32 इंच मॉडल एचडी टीवी है। 40 और 43 इंच फुल एचडी हैं। इसके अलावा 43, 50 और 55 इंच के अल्‍ट्रा एचडी टीवी इस सीरीज में लाए गए हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.