India vs New Zealand ODI : भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, पहला मैच आज यहां देखें ऑनलाइन

India vs New Zealand ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाने वाला वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। उससे पहले 1 बजे टॉस खेला जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 11:52 IST
ख़ास बातें
  • दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेले जाएंगे
  • आज होने वाला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा
  • इसे डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देखा जा सकेगा

India vs New Zealand ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के प्रसारण अधिकार भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं।

पहले T20 और फ‍िर 50 ओवरों वाले 3 ODI मैचों में श्रीलंका को करारी शिकस्‍त देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हौसले बुलंद हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे ODI मैच में तो भारत ने इतिहास रच दिया था और सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की थी। जीत से लबरेज भारतीय टीम का यह आत्‍मविश्‍वास उसे न्‍यूजीलैंड की क्र‍िकेट टीम से दमदार बनाता है। भारत और न्‍यूजीलैंड की टीमें आज से आमने-सामने होंगी। अब से कुछ ही देर में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज शुरू होगी। आप इन मैचों को किस तरह ऑनलाइन देख सकते हैं, हम यह बताने जा रहे हैं। 
 

कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्‍यूजीलैंड का मैच 

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच आज यानी 18 जनवरी को खेला जाएगा। यह वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाने वाला वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। उससे पहले 1 बजे टॉस खेला जाएगा। 
Advertisement
 

इस नेटवर्क पर होगा मैचों का टेलिकास्‍ट 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के प्रसारण अधिकार भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इस नेटवर्क के चैनलों पर मैच का प्रसारण किया जाएगा। DD फ्री डिश के यूजर्स DD स्‍पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव टेलिकास्‍ट देख पाएंगे। 
   

ऑनलाइन इस प्‍लेटफॉर्म पर स्‍ट्रीम कर सकेंगे मैच 

जो दर्शक इस मैच को ऑनलाइन स्‍ट्रीम करना चाहते है, उनके पास विकल्‍प है Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट का। डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार के सब्‍सक्राइबर्स इस मैच को ऑनलाइन स्‍ट्रीम कर पाएंगे। इस सीरीज में ईशान किशन को भी खेलने का मौका दिया गया है। उन्‍होंने बांग्‍लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। इसके बावजूद वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का हिस्‍सा नहीं बन पाए थे। हालांकि ईशान मैच में ओपनिंग करेंगे, ऐसी उम्‍मीद बहुत कम है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.