IND vs AUS 2nd ODI Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच अब से कुछ ही देर में, ऐसे देखें लाइव

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच आप अपने घर बैठे टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर लाइव देख सकते हैं।

IND vs AUS 2nd ODI Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच अब से कुछ ही देर में, ऐसे देखें लाइव

आज के मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है, ये देखना रोचक होगा।

ख़ास बातें
  • पहले मैच में टीम इंडिया प्रतिद्वंदी टीम को हरा चुकी है।
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच दोपहर बाद 1:30 बजे खेला जाएगा।
  • मैच का लाइव स्ट्रीम देखना चाहते हैं तो Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच होने जा रहा है। पहले मैच में टीम इंडिया प्रतिद्वंदी टीम को हरा चुकी है। अब दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में आज खेला जाना है। दूसरे मैच से टीम में रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। जबकि पहले मैच में कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की थी। पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्कोर को 188 रन पर ही रोक दिया था। हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाजी के टॉप ऑर्डर वाले खिलाड़ी खास कमाल मैच में नहीं दिखा पाए थे। 

आज के मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है, ये देखना रोचक होगा। अगर आज का मैच टीम इंडिया जीत जाती है तो सीरीज पर भारत का कब्जा पक्का हो जाएगा। इसलिए आज का मैच भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। वहीं, विशाखापत्तनम में वनडे इतिहास की बात करें तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच इससे पहले 2010 में खेला गया था। उस मैच में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच आप अपने घर बैठे टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर लाइव देख सकते हैं। जिसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बता रहे हैं। 
 

कब खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच आज, रविवार 19 मार्च को खेला जाएगा।  
 

कहां खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम में डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

कितने बजे होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच दोपहर बाद 1:30 बजे खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस 1 बजे किया जाएगा। 
 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच लाइव देखने के लिए आपके पास विकल्प मौजूद हैं। टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। वहीं, अगर आप मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर इसका लाइव स्ट्रीम देखना चाहते हैं तो Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »