75-इंच तक साइज वाले Huawei TV हुए लॉन्च, गेमर्स के लिए मिलता है 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

Huawei Smart Screen S5 TV को चीन में लॉन्च किया गया है और यह अब प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

75-इंच तक साइज वाले Huawei TV हुए लॉन्च, गेमर्स के लिए मिलता है 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

Photo Credit: Huawei

ख़ास बातें
  • Huawei Smart Screen S5 TV को चीन में लॉन्च किया गया है
  • टीवी को 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच साइज में पेश किया गया है
  • इनकी कीमत क्रमश: 3499 युआन (करीब 41,000 रुपये) से शुरू होती है
विज्ञापन
Huawei ने Smart Screen S5 TV लॉन्च किया है, जो कंपनी की खुद की डेवलप Honghu चिप से लैस आता है। कंपनी का दावा है कि यह चिप अन्य टीवी में मिलने वाले चिपसेट से ज्यादा पावरफुल है। TV 4K रिजॉल्यूशन के साथ आता है और इसमें कई स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं। इसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। टीवी में एक बिल्ट-इन AI कैमरा भी मिलता है, जो यूजर्स को टीवी से ही वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा देता है। इसमें NFC के जरिए वन-टच कास्टिंग का सपोर्ट भी शामिल है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Huawei Smart Screen S5 TV को चीन में लॉन्च किया गया है और यह अब प्री-सेल के लिए उपलब्ध है। टीवी को 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच साइज में पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 3499 युआन (करीब 41,000 रुपये), 4299 युआन (करीब 50,500 रुपये) और 5799 युआन (करीब 68,000 रुपये) है।

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में S5 सीरीज दमदार प्रतीत होता है। इसमें सभी स्क्रीन साइज में 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। इनमें 4K रिजॉल्यूशन मिलता है और गेमिंग के दौरान स्क्रीन रिफ्रेश रेट 144Hz तक पहुंच सकता है। प्रोसेसिंग का भार कंपनी द्वारा निर्मित Honghu 868 चिपसेट पर है, जो एक AI चिप है। यह डुअल A73 और डुअल A53 कोर आर्किटेक्चर से लैस आता है। चिपसेट को 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा विकसित HarmonyOS 4.2 है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए टीवी डुअल-बैंड वाई-फाई, यूएसबी 3.0 और एचडीएमआई 2.1 (4K 120Hz) सपोर्ट करते हैं। S5 की एक खासियत यह है कि इसमें कंपेटिबल Huawei फोन के साथ NFC के जरिए वन-टच कास्टिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन से बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट शेयर करना आसान हो जाता है।

TV सीरीज बड़े अपर्चर वाले बिल्ट-इन AI कैमरे के साथ आती है। यह पोर्ट्रेट ट्रैकिंग के साथ वीडियो कॉल को सक्षम बनाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप घूमते समय भी फ्रेम के केंद्र में रहें। कैमरा चाइल्ड मोड में बच्चों के लिए आसन और डिस्टेंस रिमाइंडर और इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरिएंस के लिए AR फन जैसे फीचर्स से लैस आता है।

S5 के 75-इंच मॉडल वॉयस एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी के साथ चार स्पीकर यूनिट्स के साथ आता है, जबकि 55-इंच और 65-इंच मॉडल में दो स्पीकर मिलते हैं। इसमें सराउंड स्टीरियो और वॉल्यूम एडाप्टिव कंट्रोल की सुविधा भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »