Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत

Hisense ने भारत में नई E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च की है। नई टीवी सीरीज 144Hz रिफ्रेश रेट, AI प्रोसेसर और Devialet-ट्यूनड सबवूफर जैसे फीचर्स के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जून 2026 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Hisense E8S TV सीरीज 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च
  • नई टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये रखी गई
  • Dolby Vision IQ और Devialet ऑडियो सपोर्ट मिलता है

Photo Credit: Hisense

Hisense ने भारतीय बाजार में अपनी नई E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। नई स्मार्ट टीवी सीरीज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, ULED Mini-LED डिस्प्ले तकनीक, Hi-View AI Engine और Devialet-ट्यूनड सबवूफर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह टीवी सीरीज गेमिंग और एंटरटेनमेंट दोनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

Hisense E8S ULED Mini-LED TV सीरीज की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये रखी गई है। ये टीवी मॉडल्स Amazon और Flipkart समेत चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 18 महीने तक के No Cost EMI ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा शुरुआती खरीदारों के लिए स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Advertisement

नई E8S सीरीज में Full Array Local Dimming तकनीक के साथ ULED Mini-LED डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह तकनीक अलग-अलग बैकलाइट जोन्स को कंट्रोल करके बेहतर कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक लेवल्स देने में मदद करती है। टीवी में Hi-QLED Colour तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर कलर रिप्रोडक्शन का दावा करती है।

गेमिंग के लिए टीवी में 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे फास्ट-मूविंग कंटेंट के दौरान मोशन ब्लर कम होता है और गेमिंग अनुभव बेहतर हो सकता है। टीवी में Hi-View AI Engine दिया गया है, जो रियल टाइम में पिक्चर क्वालिटी, कॉन्ट्रास्ट और कलर सेटिंग्स को ऑप्टिमाइज करता है। वहीं 85-इंच मॉडल में Hi-View AI Engine Pro मिलता है।

ऑडियो के लिए E8S सीरीज में Devialet-ट्यूनड बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह गहरा बेस और अधिक इमर्सिव साउंड एक्सपीरिएंस देता है। इसके अलावा टीवी में HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Advertisement

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो नई टीवी सीरीज VIDAA Smart OS पर चलती है। इसमें Hands-Free Voice Control, AI RGB Light Sensor और Pantone Validation के साथ Hi-QLED Colour सपोर्ट दिया गया है। AI RGB Light Sensor आसपास की रोशनी के अनुसार पिक्चर सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.