Hisense ने 65, 75, 85, 100 इंच डिस्प्ले वाले टीवी किए लॉन्च, जानें कीमत

Hisense ने बाजार में Hisense E8Q और E8Q Pro सीरीज टीवी को लॉन्च कर दिया है।

Hisense ने 65, 75, 85, 100 इंच डिस्प्ले वाले टीवी किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Hisense

Hisense E8Q में ओब्सीडियन स्क्रीन टेक्नोलॉजी है।

ख़ास बातें
  • Hisense ने बाजार में Hisense E8Q और E8Q Pro सीरीज टीवी को लॉन्च किया है।
  • Hisense E8Q सीरीज के 65 इंच मॉडल की कीमत 7,499 युआन है।
  • Hisense E8Q Pro के 75 इंच मॉडल की कीमत 13,599 युआन है।
विज्ञापन
Hisense ने बाजार में Hisense E8Q और E8Q Pro सीरीज टीवी को लॉन्च कर दिया है जो अल्ट्रा-स्मूथ 330Hz सिस्टम-लेवल रिफ्रेश रेट और AI बेस्ड विजुअल ऑप्टिमाइजेशन से लैस हैं। ये टीवी Devialet द्वारा ट्यून किए गए प्रीमियम ऑडियो प्रदान करते हैं। ये मिनी LED टीवी बेहतरीन मनोरंजन अनुभव प्रदान करती है। आइए Hisense E8Q और E8Q Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Hisense E8Q, E8Q Pro Price


Hisense E8Q सीरीज के 65 इंच मॉडल की कीमत 7,499 युआन (लगभग 90,701 रुपये), जबकि 75 इंच मॉडल की कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,20,790 रुपये) है। 85 इंच मॉडल की कीमत 12,999 युआन (लगभग 1,56,965 रुपये) और सबसे बड़े 100 इंच मॉडल की कीमत 22,999 युआन (लगभग 2,77,306 रुपये) है। इस बीच Hisense E8Q Pro के 75 इंच मॉडल की कीमत 13,599 युआन (लगभग 1,64,390 रुपये), 85 इंच मॉडल की कीमत 17,999 युआन (लगभग 2,17,151 रुपये) और 100 इंच मॉडल की कीमत 27,999 युआन (लगभग 3,37,500 रुपये) है।


Hisense E8Q, E8Q Pro Specifications


Hisense E8Q और E8Q Pro सीरीज में Hisense की ओब्सीडियन स्क्रीन टेक्नोलॉजी है, जिसे बेहतर इमर्सिव व्यूइंग अनुभव के लिए रिफ्लेक्शन को कम करते हुए ब्लैक कलर को डार्क करने के लिए डिजाइन किया गया है। E8Q में ओब्सीडियन स्क्रीन प्रो है, जबकि E8Q Pro में ओब्सीडियन स्क्रीन अल्ट्रा है, जो क्रिस्पर कंट्रास्ट और बेहतर लाइट कंट्रोल प्रदान करता है।

ये ULED टीवी फास्ट एक्शन के लिए बनाए गए हैं, जो 330Hz सिस्टम-लेवल रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करते हैं, जो किसी भी टेलीविजन पर उपलब्ध सबसे अधिक है। गेमिंग हो या हाई-स्पीड स्पोर्ट्स, मोशन क्लैरिटी को बेहतर किया गया है, AI मोशन कंपनसेशन के जरिए ब्लर को कम करता है। E8Q सीरीज में Hisense का U+Mini LED हेलो कंट्रोल सिस्टम भी है, जो बेहतर HDR विजुअल के लिए ब्राइटनेस और लोकल डिमिंग को ऑप्टिमाइज करता है।

E8Q Xinxin AI पिक्चर क्वालिटी चिप H6 पर चलता है, जबकि E8Q Pro टीवी H7 प्रोसेसर पर चलता है। ये चिप्स AI लाइट और कलर कंट्रोल जैसे AI-बेस्ड फीचर्स पर काम करते हैं। दोनों ही मॉडल एंड्रॉयड 14 पर काम करते हैं। E8Q में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, वहीं Pro वेरिएंट में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »