98 इंच बड़ा Hisense 98S57 TV लॉन्च हुआ 246Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत

Hisense 98S57 TV में सॉफ्ट लाइट, एंटी ग्लेयर 98 इंच पैनल लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 20:22 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस टीवी को गेमर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है।
  • यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  • टीवी में HDR सपोर्ट भी दिया गया है।

Hisense 98S57 TV में सॉफ्ट लाइट, एंटी ग्लेयर 98 इंच पैनल लगा है।

Photo Credit: ITHome

Hisense ने टीवी सीरीज में नया 98 इंच का स्मार्ट TV 98S57 लॉन्च किया है। कंपनी ने इस टीवी को गेमर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है। साथ ही मनोरंजन का बेहतरीन एक्सपीरियंस चाहने वाले यूजर्स को भी इस टीवी से लुभाने की कोशिश कंपनी ने की है। इसमें सॉफ्ट लाइट, एंटी ग्लेयर पैनल लगा है। टीवी में DLED बैकलाइट है जिसमें 384 जोन प्रिसिजन लाइट कंट्रोल है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। सबसे खास बात इसमें 246Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो कि इंडस्ट्री में पहला टीवी कहा जा रहा है। जानें इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Hisense 98S57 TV price

Hisense 98S57 TV को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,17,000 रुपये) है। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Hisense 98S57 TV specifications

Hisense 98S57 TV में सॉफ्ट लाइट, एंटी ग्लेयर 98 इंच पैनल लगा है। टीवी में DLED बैकलाइट है जिसमें 384 जोन प्रिसिजन लाइट कंट्रोल है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री का पहला टीवी है जिसमें 246Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें AI सीन रिकग्नीशन फीचर है जिससे यह पिक्चर और ऑडियो को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है। टीवी में HDR सपोर्ट भी दिया गया है।  

टीवी में 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। यह 95% DCI-P3 वाइड कलर गेमट को सपोर्ट करता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर पैदा करने की क्षमता है। जिससे कि इसकी पिक्चर क्वालिटी बहुत वाइब्रेंट लगती है और डिटेल्ड विजुअल्स इसमें दिखाई देते हैं। TV में 2.1 चैनल साउंड सिस्टम मिलता है। इसमें इमर्सिव ऑडियो के लिए Hi-Sound Pro इंजन कंपनी ने दिया है। 
Advertisement

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें क्वाड कोर A73 चिपसेट लगा है। टीवी में 4GB रैम है और 128 जीबी की स्टोरेज है। यह डुअल बैंड Wi-Fi 6 को सपोर्ट करता है। रिमोट में तीन कस्टमाइज हो सकने वाले बटन भी आते हैं। इन्हें जरूरत के अनुसार वन टच एक्सेस और कंट्रोल के लिए सेट किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.