Godzilla vs Kong 2 की रिलीज 2024 के लिए तय, Dune: Part Two एक महीना आगे खिसकी, जानें डिटेल्स

Godzilla vs. Kong 2 को भी पहले भाग की तरह एडम विंगार्ड निर्देशित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Roktim Rajpal, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Warner Bros और Legendary Pictures ने गुरूवार को की घोषणा।
  • Dune: Part Two की रिलीज अब 17 नवंबर 2023 के लिए तय है।
  • Godzilla vs. Kong 2 सिनेमाघरों में 15 मार्च 2024 के दिन रिलीज होगी।

Godzilla vs. Kong में किंग कॉन्ग

Godzilla vs. Kong 2 रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। Warner Bros और Legendary Pictures ने गुरूवार को मॉन्स्टर मूवी Godzilla vs. Kong के सिक्वल की रिलीज डेट 15 मार्च 2024 घोषित कर दी। इसके साथ ही हॉलीवुड के इन दो स्टूडियो ने 2021 में आई साइ-फाई मूवी Dune के सिक्वल को लेकर भी अपडेट दिया है। Dune का अगला पार्ट जहां पहले 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होना था, अब इसे 17 नवंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा। Dune: Part Two की रिलीज को आगे खिसकाने के पीछे क्या कारण है, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया। 

अब यहां पर दो रिलीज आपस में टकरा रही हैं। Dune: Part Two जिस दिन रिलीज हो रही है, उसी डेट पर The Hunger Games: The Ballad of Songbirds and Snakes रिलीज हो रही है। ये मूवी The Hunger Games ट्रायोलॉजी का प्रीक्वल है। यानि कि इससे पहले का भाग। Dune: Part Two को पहले भाग की तरह डेनिस विलेन्यूवे ने निर्देशित किया है। इसके अलावा 2021 वाले पार्ट से फिल्म में टिमोथी चालमेट, रेबेका फर्ग्यूसन, ज़ेंडाया, जेवियर बार्डेम, स्टेलन स्कार्सगार्ड और जोश ब्रोलिन अपने अपने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे। उनके साथ फ्लोरेंस पुघ, क्रिस्टोफर वॉकन और नो टाइम टू डाई की एक्ट्रेस ली सेडौक्स भी शामिल होंगे।

Godzilla vs. Kong 2 को भी पहले भाग की तरह एडम विंगार्ड निर्देशित कर रहे हैं। 2014 की थ्रिलर The Guest में दिखने वाले Dan Stevens भी इस फिल्म में नजर आएंगे, लेकिन उनके रोल के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। मूवी के सिक्वल में पहले पार्ट से कौन सी कास्ट की वापसी होगी, इसके बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया गया है।  

Godzilla vs. Kong 2 के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन विंगार्ड ने पहले कहा था, "पहले भाग में जहां खोखली धरती का जिक्र है, वहां पर करने के लिए काफी कुछ है। ये धरती के बनने से पहले का इतिहास है, जहां से सभी टाइटन आते हैं। इस फिल्म में हमने कुछ रहस्य रखा है, यहां पर चीजें खुलेंगी और अगले लेवल तक जाएंगी।"
Advertisement

Dune: Part Two की रिलीज अब 17 नवंबर 2023 के लिए तय है। Godzilla vs. Kong 2 सिनेमाघरों में 15 मार्च 2024 के दिन रिलीज होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.