घर हो या बाहर पार्टी के लिए Gizmore Wheelz T1000 Pro और T1501N वायरलेस स्पीकर लॉन्च

कीमत की बात की जाए तो Gizmore Wheelz T1000 Pro की कीमत 1,999 रुपये है, वहीं Gizmore Wheelz T1501N की कीमत 3,970 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Gizmore ने Gizmore Wheelz T1000 Pro और T1501N स्पीकर लॉन्च किए हैं।
  • Gizmore Wheelz T1000 Pro की कीमत 1,999 रु और T1501N की कीमत 3,970 रु है।
  • Gizmore Wheelz T1501N में 2000W का साउंड आउटपुट मिलता है।

Gizmore ने दो ट्रॉली स्पीकर Gizmore Wheelz T1000 Pro और T1501N स्पीकर लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: Amazon

एक्सेसरीज निर्माता कंपनी Gizmore ने भारत में दो ट्रॉली स्पीकर Gizmore Wheelz T1000 Pro और Gizmore Wheelz T1501N स्पीकर लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्पीकर भारत में केंद्र सरकार की पहल के अनुरूप तैयार किए गए हैं। ये दो मॉडल Gizmore के पहले मेक इन इंडिया ट्रॉली स्पीकर हैं और इनडोर और आउटडोर में इस्तेमाल करने के लिए पोर्टेबल साउंड सिस्टम प्रदान करते हैं। आइए इन दोनों वायरलेस स्पीकर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
 

Gizmore Wheelz T1000 Pro के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Gizmore Wheelz T1000 Pro ट्रॉली स्पीकर वायरलेस तरीके से या वायर्ड कनेक्शन के जरिए काम कर सकता है। Gizmore Wheelz T1000 Pro में 1000W कैपेसिटी और 8 इंच का सबवूफर है। इसमें एक वायर्ड माइक्रोफोन और डिजिटल एलईडी लाइटिंग मिलती है। अन्य फीचर्स में एसडी/टीएफ कार्ड, यूएसबी, औक्स और एक 2,200 mAh की रिचार्जेबल बैटरी हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वायरलेस तरीके से काम करते हुए 4 घंटे तक काम करता है। इसमें घर के अंदर या बाहर बेहतर फंक्शनेलिटी के लिए एक वायरलेस माइक्रोफोन और रिमोट कंट्रोल भी दिया है।
 

Gizmore Wheelz T1501N के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Gizmore Wheelz T1501N में 2000W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें 8 इंच सबवूफर और 20W का पावरफुल पार्टी स्पीकर भी है। ट्रॉली स्पीकर के साथ एक वायर्ड माइक्रोफोन, डिजिटल आरजीबी लाइटिंग और कई इनपुट ऑप्शन है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 3,600 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 4 घंटे तक चल सकता है। इस स्पीकर में एफएम रेडियो, वायरलेस माइक्रोफोन और एक पोर्टेबल रिमोट भी मिलता है। वहीं T1501N ट्रॉली स्पीकर वायरलेस तरीके से या वायर्ड कनेक्शन के जरिए काम कर सकते हैं।
Advertisement
 

कीमत


कीमत की बात की जाए तो Gizmore काफी किफायती ट्रॉली स्पीकर हैं, लेकिन Amazon इंडिया से 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। Gizmore Wheelz T1000 Pro की कीमत 1,999 रुपये है, वहीं Gizmore Wheelz T1501N की कीमत 3,970 रुपये है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.