32 इंच स्मार्ट TV सिर्फ 999 रुपये में, MRP है 20990 रुपये, Flipkart पर लगा दें ये ऑफर

स्मार्ट टीवी खरीदना हर किसी का सपना होता है। अगर आप 32 इंच का स्मार्ट टीवी अपने घर लेकर आने का सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

32 इंच स्मार्ट TV सिर्फ 999 रुपये में, MRP है 20990 रुपये, Flipkart पर लगा दें ये ऑफर

Photo Credit: Flipkart

SENS टीवी में 32 इंच डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • 32 इंच स्मार्ट टीवी पर फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • InnoQ Frameless 32 इंच स्मार्ट टीवी पर को सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • SENS 32 inch HD Ready LED Smart Android TV में 32 इंच की डिस्प्ले है।
विज्ञापन
स्मार्ट टीवी खरीदना हर किसी का सपना होता है। अगर आप 32 इंच का स्मार्ट टीवी अपने घर लेकर आने का सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मौजूद इन दो ऑप्शन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको इन स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जिन्हें आप डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।

SENS 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Android TV
Flipkart इस टीवी की एमआरपी 20,990 रुपये है, लेकिन यह 57 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में इसके अलावा ग्राहक Federal बैंक कार्ड से भुगतान पर 5000 से ज्यादा ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि 1,250 रुपये तक बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर लगाने पर 8,000 रुपये तक डिस्काउंट अतिरिक्त मिल सकता है। इसका पूरा लाभ तभी मिलेगा जब एक्सचेंज में दिए जाने वाला डिवाइस कंडीशन और मॉडल में उचित होगा। अगर एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल जाता है तो इस टीवी की प्रभावी कीमत सिर्फ 999 रुपये हो सकती है। 

SENS 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Android TV में 32 इंच की HD Ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल और 60 Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्ट टीवी Netflix,Prime Video,Disney+Hotstar और Youtube को सपोर्ट करता है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड पर काम करता है, जिसके साथ गूगल एसिस्टेंट और क्रॉमकास्ट इन बिल्ट मिलता है। यह टीवी 20वॉट तक साउंड आउटपुट प्रदान करता है।

InnoQ Frameless 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Android Based TV
इस स्मार्ट टीवी की कीमत 27,990 रुपये है, लेकिन यह 72 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 7,828 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत (1250 रुपये) छूट पा सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। वहीं इस स्मार्ट टीवी को महज 485 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई से खरीदा जा सकता है। 

इस टीवी में 32 इंच की HD Ready डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल और 60 Hz है। यह टीवी Netflix,Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube को सपोर्ट करता है। इसका साउंड आउटपुट 20वॉट है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »