Edifier Airpulse A60 डेस्कटॉप Hi-Fi ब्लूटूथ स्पीकर हुए लॉन्च, जानें कीमत

Edifier Airpulse A60 ब्लूटूथ डेस्कटॉप स्पीकर्स में बुक-शेल्फ डिजाइन मिलता है।

Edifier Airpulse A60 डेस्कटॉप Hi-Fi ब्लूटूथ स्पीकर हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: JD.com

Edifier Airpulse A60 ब्लूटूथ डेस्कटॉप स्पीकर्स में बुक-शेल्फ डिजाइन मिलता है।

ख़ास बातें
  • Airpulse A60 ब्लूटूथ डेस्कटॉप स्पीकर्स में बुक-शेल्फ डिजाइन मिलता है।
  • इनमें MDF केबिनट और 18मिमी मोटा एकॉस्टिक फोम दिया गया है।
  • स्पीकर में 40kHz तक के ट्विटर लगे हैं।
विज्ञापन

Edifier कंपनी ने नए Airpulse A60 डेस्कटॉप ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी के Hi-Fi ब्लूटूथ स्पीकर नियर फील्ड म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये दो फिनिश में आते हैं जिसमें वॉलनट वुड और मैटे व्हाइट को शामिल किया गया है। इनमें MDF केबिनट और 18मिमी मोटा एकॉस्टिक फोम दिया गया है। स्पीकर में 40kHz तक के ट्विटर लगे हैं और इंटीग्रेटेड वॉइस कॉइल लगी है। ये क्लीन ट्रिबल प्रदान करते हैं। इनमें 3.5 इंच का एल्युमिनियम मिड-बेस ड्राइवर लगा है जिसमें 30 mm वॉइस कॉइल लगी है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Edifier Airpulse A60 Price

Edifier Airpulse A60 ब्लूटूथ स्पीकर दो वेरिएंट्स में आते हैं जो कि वॉलनट वुड और मैटे व्हाइट में खरीदे जा सकते हैं। वॉलनट वुड वेरिएंट की कीमत 1980 युआन (लगभग 25000 रुपये) है। जबकि मैटे व्हाइट वेरिएंट की कीमत 2280 युआन (लगभग 28,700 रुपये) है। कंपनी ने चीन की मार्केट में इन्हें पेश किया है। ब्रांड की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से इन्हें खरीदा जा सकता है। 

Edifier Airpulse A60 Specifications

Edifier Airpulse A60 ब्लूटूथ डेस्कटॉप स्पीकर्स में बुक-शेल्फ डिजाइन मिलता है। इनमें MDF केबिनट और 18मिमी मोटा एकॉस्टिक फोम दिया गया है। स्पीकर में 40kHz तक के ट्विटर लगे हैं और इंटीग्रेटेड वॉइस कॉइल लगी है। ये क्लीन ट्रिबल प्रदान करते हैं। इनमें 3.5 इंच का एल्युमिनियम मिड-बेस ड्राइवर लगा है जिसमें 30 mm वॉइस कॉइल लगी है। स्पीकर में दमदार मेग्नेट का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। ड्राइवर को कास्ट एल्युमिनियम फ्रेम में फिट किया गया है। 

कंपनी ने इनमें दो टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स TAS5754M Class D एम्प्लिफायर चिप लगाए हैं जो 192kHz डिजिटल इनपुट सपोर्ट करते हैं। ये हाई वॉल्युम पर भी डिस्टॉर्शन नहीं होने देते हैं। इसके अलावा इनमें अलग से दो TI DSP चिप लगे हैं जो लाउडनेस को बैलेंस करते हैं और ऑवरऑल डाइनेमिक प्रोसेसिंग करते हैं। USB पर हाई-रिजॉल्यूशन प्लेबैक को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने इसमें Savitech USB कंट्रोलर भी दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें AUX, USB, ऑप्टिकल कनेक्शन, और ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट दिया है। इनमें क्वालकॉम ब्लूटूथ चिपसेट लगा है। हाई क्वालिटी वायरलेस ऑडियो के लिए इनमें aptX और aptX HD फीचर सपोर्ट मिलता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »