आ गया रात के अंधेरे में रंगीन वीडियो और फोटो लेने वाला कैमरा Duovox Mate Pro, जानें डिटेल्स

Duovox Mate Pro नाइट विजन कैमरे की वास्तविक कीमत 1,200 डॉलर यानी कि करीब 91,906 रुपये है। मगर Kickstarter प्लेटफॉर्म ने अक्टूबर 2022 में कीमत को घटाकर 599 डॉलर यानी कि करीब 45,876 रुपये कर दिया है।

आ गया रात के अंधेरे में रंगीन वीडियो और फोटो लेने वाला कैमरा Duovox Mate Pro, जानें डिटेल्स

Photo Credit: Duovox

Duovox Mate Pro बिलकुल अंधेरे में भी फुल कलर फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है।

ख़ास बातें
  • Duovox Mate अंधेरे में फुल कलर फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है।
  • Mate Pro में कैमरा के पीछे 3 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • Duovox Mate Pro की कीमत 1,200 डॉलर यानी कि करीब 91,906 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
Duovox ने Mate Pro कैमरा पेश कर दिया है और यह कुछ दमदार फीचर्स से लैस है। यह नया कैमरा बिलकुल अंधेरे में भी फुल कलर फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। इस नए कैमरे को Kickstarter के जरिए क्राउडफंड किया जा रहा है। आइए इस नाइट विजन कैमरा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।

नया Douvox Mate Pro कैमरा एक कॉम्पैक्ट कैमरा है जो ट्रेडिशनल इन्फ्रा-रेड नाइट विजन डिवाइस की जगह लेने के लिए तैयार किया गया है जो ब्लैक और व्हाइट कलर्स में आउटपुट करते हैं। यह रात के समय एडवेंचर करने वाले लोगों, कंटेंट क्रिएटर्स और रात की सुंदरता को कैप्चर करने वालों के लिए बहुत जरूरी है। इसके जरिए बहुत कम रोशनी में हाई क्वालिटी वाले शॉट्स और वीडियो लिए जा सकते हैं। हालांकि इस समय एक ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन जारी नहीं हुए हैं, लेकिन प्री-प्रोडक्शन सैंपल PetaPixel को प्रस्तुत किया गया था।
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Mate Pro नाइट विजन कैमरे की में एक निश्चित लंबाई, नॉन रिमूवल लैंस और इस्तेमाल में न होने पर कैमरा आसानी रख जाता है। हालांकि कैमरे में लेंस कैप नहीं है और ऐसे में इस्तेमाल करते हुए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इस कैमरे के लिए एक मिनी ट्राइपोड एक मजबूत स्टैंड प्रदान करने के लिए पैकेज में मौजूद है। Duovox Mate Pro के टॉप पर 6 बटन हैं जिनमें पावर, शटर और कुछ शॉर्टकट बटन भी शामिल हैं। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस नाइट विजन कैमरे की चौड़ाई 11.4cm, गहराई 7.6cm और ऊंचाई 5.4cm हैं। इस कैमरे का वजन करीब 216 ग्राम है जो कि लेंस अपार्चस की वजह से फ्रंट में भारी है। 
 

स्टोरेज और कनेक्टिविटी


Mate Pro में कैमरा के पीछे 3 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो कि कैमरा सेटिंग्स और मीनू सेटिंग्स के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए कैमरा के दाईं ओर एक यूएसबी-सी पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जो कि 512GB तक कार्ड को सपोर्ट करता है। इसके जरिए कई घंटों की वीडियो और डिवाइस पर सेव किए गए फोटो प्रदान किए जाते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 3000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है जो कि फुल चार्ज में कई घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

कीमत


कीमत की बात की जाए तो Duovox Mate Pro नाइट विजन कैमरे की वास्तविक कीमत 1,200 डॉलर यानी कि करीब 91,906 रुपये रखी गई है। मगर Kickstarter प्लेटफॉर्म ने अक्टूबर 2022 में पहली डिलीवरी की उम्मीद के साथ कीमत को घटाकर 599 डॉलर यानी कि करीब 45,876 रुपये कर दिया है। हालांकि यह देखना होगा कि जब Duovox Mate Pro अक्टूबर में बाजार में आता है तो यह अभी के स्पेसिफिकेशन से कितना सामान होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »